{"_id":"604f28f4bab6c077ad0b9753","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-trinamool-congress-mla-debasree-roy-resigns-from-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल : ममता को एक और झटका, टिकट कटने से खफा विधायक देबाश्री रॉय का इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल : ममता को एक और झटका, टिकट कटने से खफा विधायक देबाश्री रॉय का इस्तीफा
Mon, 15 Mar 2021 03:19 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 15 Mar 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
टीएमसी विधायक देबाश्री रॉय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका मिला है। तृणमूल कांग्रेस की विधायक देबाश्री रॉय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से टीएमसी के कई सांसदों और विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। पिछले साल दिसंबर में ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी टीएमसी छोड़कर भाजपा में जुड़ गए थे।
विज्ञापन
वहीं बीते दिनों टीएमसी के राज्यसभा सांसद और पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। दिनेश त्रिवेदी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि राज्य में हिंसा का माहौल है, जिससे उनका दम घुट रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि पार्टी में बोलने के लिए कोई मंच नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हो गए थे और इसे जनता के परिवार जैसी पार्टी बताया था। उन्होंने आगे कहा था कि भाजपा में पार्टी की सेवा के लिए बल्कि जनता की सेवा के लिए काम किया जाता है।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांकुड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को हाल ही में चोट लगी है और उन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस शासन द्वारा हत्या किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की तकलीफ का क्या। उन्होंने कहा कि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की टीएमसी के गुंडों ने हत्या कर दी।West Bengal: Trinamool Congress MLA Debasree Roy resigns from the party. pic.twitter.com/eSZ0agphra
— ANI (@ANI) March 15, 2021