{"_id":"600ffdff8ebc3e333554c788","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-tmc-uttarpara-mla-prabir-ghoshal-resigned-from-2-party-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी को बड़ा झटका, विधायक प्रबीर घोषाल ने पार्टी के दो पदों से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी को बड़ा झटका, विधायक प्रबीर घोषाल ने पार्टी के दो पदों से दिया इस्तीफा
Tue, 26 Jan 2021 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसद लगातार ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में ममता के एक और विधायक प्रबीर घोषाल ने पार्टी के दो पदों से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उन्होंने कहा कि वे विधायक के पद से इस्तीफा नहीं देंगे। घोषाल उत्तरपाड़ा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन
घोषाल ने कहा कि उन्होंने हुगली जिला समिति के सदस्य और तृणमूल प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग हैं जो मुझे मेरे निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं करने दे रहे हैं इसलिए मुझे यह निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों की जरूरतों को देखते हुए मैं विधायक के पद पर बना रहूंगा। घोषाल ने दावा किया कि अगर वह आगामी विधानसभा चुनाव में “उत्तरपाड़ा सीट से लड़ते हैं” तो उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन