फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Assembly Election 2021 given strength to Trinamool Congress leader Mamta Banerjee, planning to expand party in many states

राजनीति: बंगाली अस्मिता के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति को चोट पहुंचाना चाहती हैं ममता बनर्जी

Fri, 20 Aug 2021 07:49 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:49 PM IST
सार

ममता बनर्जी की सलाह पर भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सुष्मिता देव का विधिवत स्वागत किया। अब बारी भाजपा के कुछ बड़े बंगाली नेताओं की है। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा की एक महिला नेता कहती हैं कि ममता बनर्जी के लोग हर रोज हमारे नेताओं को तृणमूल से जोड़ने के प्रयास में लगे हैं। उन्हें कुछ हद तक सफलता भी मिली है...

विज्ञापन
West Bengal Assembly Election 2021 given strength to Trinamool Congress leader Mamta Banerjee, planning to expand party in many states
ममता बनर्जी और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ने तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को बड़ा आत्मिक बल दे दिया है। अब वह कई राज्यों में तृणमूल कांग्रेस का संगठन खड़ा करने की योजना पर काम कर रही हैं। ममता की नजर में पूर्वोत्तर के सात राज्य हैं। वह उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की वैकल्पिक जगह भरने का प्रयास कर सकती हैं। हालांकि ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी का कहीं भी नुकसान करने के इरादे से नहीं जाएंगी, लेकिन जहां कांग्रेस कमजोर हो चुकी है, वहां तृममूल को मजबूत करेंगी। इसी सोच को आधार बनाकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव को उन्होंने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन कराया।

विज्ञापन


ममता बनर्जी की सलाह पर भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सुष्मिता देव का विधिवत स्वागत किया। अब बारी भाजपा के कुछ बड़े बंगाली नेताओं की है। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा की एक महिला नेता कहती हैं कि दीदी (ममता बनर्जी) के लोग हर रोज हमारे नेताओं को तृणमूल से जोड़ने के प्रयास में लगे हैं। उन्हें कुछ हद तक सफलता भी मिली है। इस बारे में तृणमूल कांग्रेस से ममता सरकार में मंत्री सूत्र का कहना है कि देश में अगर किसी बड़े बंगाली नेता का नाम लेना है तो आप किसका नाम लेंगे? सूत्र का कहना है कि ममता बनर्जी के अलावा है कौन? वह कहते हैं कि ममता बनर्जी देश की एक मात्र नेता हैं जो सादगी से रहती हैं और केवल जमीन से जुड़े लोगों, कार्यकर्ताओं की ही उनकी पार्टी में जगह है। राज्य सरकार के मंत्री का कहना है कि त्रिपुरा में भी विधानसभा चुनाव होना है और बहुत से लोगों का इस चुनाव के बाद भ्रम दूर हो जाएगा।

विज्ञापन

असम में क्या भविष्य है?

सवाल तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई एक नेता का है। वह असम में बराक घाटी में अपनी पकड़ रखती हैं। उनके क्षेत्र से दो लोकसभा सीटें आती हैं। खुलकर कहती हैं कि कांग्रेस में रहते हुए वहां से सांसद बनने की उम्मीद खत्म हो रही थी। वहां बड़ी संख्या में बंगाली मूल के हैं और दीदी ममता बनर्जी जैसे व्यक्तित्व की पार्टी वहां सफलता पा सकती है। दरअसल मुकाबले में भाजपा है और भाजपा को हराने की क्षमता दीदी में है।

दूसरा सवाल, उड़ीसा में नवीन पटनायक की राजनीति को क्या कांग्रेस चुनौती दे सकती है? फिर वहां नवीन पटनायक के बाद भाजपा जो सपना देख रही है, उसका मुकाबला कौन करेगा? तृणमूल के नेता यहां कांग्रेस की तुलना में ममता बनर्जी को कहीं अधिक उपयुक्त पाते हैं। शांतनु बनर्जी कहते हैं कि मुझे तो उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में बड़ी संख्या में बंगालियों के होने की जानकारी है। अकेले बनारस और इलाहाबाद में बड़ी संख्या में हैं। शांतनु कहते हैं कि ममता बनर्जी को ब्राह्मण भी हैं। उन्हें एक संभावना दिखाई पड़ रही है कि ममता बनर्जी अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को रोकने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं।

कैसे रोकेंगे भाजपा को

तृणमूल के नेता मानते हैं कि बिना विपक्षी दलों की एकता के राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को रोकना मुश्किल है। सुमित कोचगवे कहते हैं कि इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को दलगत भावना और निजी स्वार्थ से उपर उठना होगा। यह काफी मुश्किल भी है। प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2015 और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में काम कर चुके सूत्र का कहना है कि आप देख लीजिए। जिन राज्यों में मुख्यमंत्री का चेहरा दमखम वाला है, वहां सरकार ठीक चल रही है। इसके लिए वह राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली का देते हैं। कहते हैं कि अब इसमें एक नाम असम का भी जुड़ रहा है।

इससे साफ संदेश जाता है कि जनता नेता के रूप में निर्णायक, मजबूत व्यक्तित्व को पसंद करती है। वह कहते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के पार्टी की सीटें कितना भी कम आईं तो भी 40 के ऊपर रहीं। येदियुरप्पा कर्नाटक में अंदरुनी राजनीति के कारण भले हटा दिए गए, लेकिन जनता में उनकी लोकप्रियता में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई। आप प्रधानमंत्री की ही छवि को देख लीजिए। महज 28 लोकसभा सीटों वाले गुजरात के मुख्यमंत्री ने दमदार छवि के बूते खुद को राष्ट्रीय बनाया। इसे समझना होगा। इसलिए यदि विपक्ष एक मजबूत, निर्णायक चेहरा रख पाएगा तो देश की राष्ट्रीय राजनीति भी बदलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed