फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2021:  EVM and VVPAT tmc leader election commission action

गड़बड़ी: मतदान से एक रात पहले टीएमसी नेता के घर कैसे पहुंचीं ईवीएम-वीवीपैट, जानें पूरा मामला

Tue, 06 Apr 2021 11:01 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 06 Apr 2021 11:01 AM IST
सार

हावड़ा के उलबेरिया में टीएमसी नेता के घर ईवीएम व वीवीपैट मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सेक्टर अधिकारी तपन सरकार को निलंबित कर दिया है। आयोग ने कहा है कि ये रिजर्व इवीएम व वीवीपैट थी, जिन्हें अब चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
west bengal assembly election 2021:  EVM and VVPAT tmc leader election commission action
हावड़ा में टीएमसी नेता के घर मिली ईवीएम - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तीन जिलों हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच हावड़ा के उलबेरिया में टीएमसी नेता के घर ईवीएम व वीवीपैट मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने सेक्टर अधिकारी तपन सरकार को निलंबित कर दिया है। आयोग ने कहा है कि ये रिजर्व इवीएम व वीवीपैट थी, जिन्हें अब चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि टीएमसी नेता के घर कैसे पहुंची ईवीएम व वीवीपैट?

विज्ञापन

ये था पूरा मामला

दरअसल, यह मामला बंगाल की विधानसभा सीट नंबर 177 के सेक्टर 17 में हुआ, जहां ग्रामीणों ने टीएमसी के नेता गौतम घोष के घर से ईवीएम व चार वीवीपैट की मशीनों को बरामद किया। शुरुआती जांच में चुनाव आयोग ने पाया है कि सेक्टर अधिकारी तपन सरकार रिजर्व ईवीएम और वीवीपैट के साथ अपने सेक्टर में मौजूद थे। मतदान से एक रात पहले वो रात में अपने रिश्तेदार के घर जाकर सोए, तब मशीनें अपने साथ ही ले गए। ये रिश्तेदार कोई और नहीं, टीएमसी के नेता ही थे। यहीं नहीं, आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर अधिकारी तपन सरकार के साथ-साथ पुलिस की पूरी टुकड़ी को भी निलंबित कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग से पहले हिंसा

बंगाल में वोटिंग से पहले हिंसा हुई है। दक्षिण 24 परगना के कैनिंग वेस्ट विधानसभा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की खबर आई तो हुगली में भाजपा समर्थक की पत्नी की हत्या कर दी गई। इसका आरोप टीएमसी पर लगा है। उधर, दुर्गापुर के कैनिंग पूर्व में आईएसएफ और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं भाजपा ने राईदिघी विधानसभा इलाके में टीएमसी परर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन

वोट नहीं डालने दे रहे टीएमसी के गुंडे

दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर सीट से भाजपा उम्मीदवार दीपर हलदर ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के गुंडे दगीरा बादुलदंगा में लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे। इस मामले में हलदर ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed