{"_id":"606d777d8ebc3ec86f6c1c84","slug":"west-bengal-assembly-election-2021-election-commission-removed-officer-from-eight-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता : चुनाव आयोग ने आठ विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन अधिकारी हटाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता : चुनाव आयोग ने आठ विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन अधिकारी हटाए
Wed, 07 Apr 2021 02:42 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Apr 2021 02:42 PM IST
सार
- चुनाव आयोग ने कोलकाता के आठ विधानसभा सीटों के निर्वाचन अधिकारी हटाए
- इन क्षेत्रों में 26 और 29 अप्रैल को होना है मतदान, नए अधिकारियों की नियुक्ति
- नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ इन निर्वाचन अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग ने कोलकाता में आठ विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों को हटा दिया है। इन क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को अंतिम दो चरण के मतदान होंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चौरंगी, एंटाली, भवानीपुर, बेलियाघाट, जोड़ासांको, श्यामपुकुर, काशीपुर-बेलगछिया और कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्रों में नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों का तबादला एक नियमित प्रक्रिया के तहत हुआ है क्योंकि ये सभी अधिकारी तीन साल से अधिक समय से अपने पद पर थे, इसलिए अब उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग (ईसी) ने बताया है कि इन अधिकारियों के खिलाफ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का पक्ष लेने की शिकायतें मिली हैं। कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा और अन्य सात सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया, ‘‘चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं और इन मामलों में अधिकारियों के तबादले के नियम का पालन किया गया।’’ आयोग ने हाल में शहर के बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को हटाया है।