नंदीग्राम: सुवेंदु के काफिले पर हमला, भाजपा प्रत्याशी बोले- खास समुदाय के लोगों ने अंजाम दी वारदात
- पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों से लगातार हिंसा की खबरें मिल रही हैं।
विस्तार
पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। इस बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों से लगातार हिंसा की खबरें मिल रही हैं। इसी कड़ी में नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला होने की जानकारी मिली है। इस हमले में मीडिया की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, सुवेंदु की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भाजपा ने इस हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
हमले के बाद क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?
West Bengal: Vehicle of media personnel attacked near booth number 170 in Kamalpur, Nandigram.
— ANI (@ANI) April 1, 2021
"These are work of Pakistanis, 'Jay Bangla' is a slogan from Bangladesh. There are voters from a particular community at that booth who are doing this," says BJP's Suvendu Adhikari pic.twitter.com/gMsENDDnA5