फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal assembly by-election BJP candidates list updates

बंगाल विधानसभा उपचुनावः भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, छह में से एक में महिला उम्मीदवार

Sun, 20 Oct 2024 04:18 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:18 AM IST
सार

भाजपा ने सिताई विधानसभा क्षेत्र में दीपक कुमार राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मदारीहाट से राहुल लोहार उम्मीदवार होंगे। नैहाटी से पार्टी ने रूपक मित्रा को
मैदान में उतारा है। हाडवा से बिमल दास पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी के मुताबिक, मेदिनीपुर क्षेत्र में शुभजीत राय इस बार मैदान में होंगे। जबकि, तालडांगरा में अनन्या राय चक्रवर्ती मुकाबला करेंगी।
 

विज्ञापन
West Bengal assembly by-election BJP candidates list updates
अनन्या और दीपक रॉय, बिमल दास, राहुल लोहार, रूपक मित्रा और शुभजीत रॉय (ऊपर से नीचे बाएं से दाहिने क्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय बलों की मदद से यह मतदान होने वाला है। चुनाव आयोग द्वारा मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद सबसे पहले शनिवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। भाजपा ने छह विधानसभा क्षेत्रों में एक सीट पर महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने सिताई विधानसभा क्षेत्र में दीपक कुमार राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मदारीहाट से राहुल लोहार उम्मीदवार होंगे। नैहाटी से पार्टी ने रूपक मित्रा को मैदान में उतारा है। हावड़ा से बिमल दास पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी के मुताबिक, मेदिनीपुर क्षेत्र में शुभजीत राय इस बार मैदान में होंगे। जबकि, तालडांगरा में अनन्या राय चक्रवर्ती मुकाबला करेंगी।
विज्ञापन


इसलिए इन सीटों पर हो रहा है उपचुनाव
मेदिनीपुर से तृणमूल कांग्रेस की विधायक जून मालिया 2021 में जीतकर विधायक बनीं थीं। गत लोकसभा चुनाव में वे सांसद बनीं, इसलिए यह सीट खाली हुई है। इसी तरह से 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा के मनोज तिग्गा मदारीहाट से विधायक बने थे। गत लोकसभा चुनाव में वे अलीपुदुआर से सांसद बने। हाड़वा से तृणमूल कांग्रेस के हाजी नुरु इस्लाम विधायक थे, जो 2024 लोकसभा चुनाव में बरीशहाट से तृणमूल कांग्रेस के सांसद बने। हालांकि कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया है। बशीरहाट संसदीय सीट भी खाली हो गई है, लेकिन फिलहाल यहां पर उपचुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। नैहाटी से तृणमूल कांग्रेस के पार्थ भौमिक विधायक थे। उन्होंने 2024 में बैरकपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और वे सांसद बने। उनके इस्तीफे के बाद नैहाटी की सीट खाली हुई है। इसी तरह से सिताई से तृणमूल कांग्रेस के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया विधायक थे। वे इस बार लोकसभा में कूचबिहार से सांसद बने, जिस कारण यह सीट भी खाली हुई है। 2021 में तालडांगरा से तृणमूल के अरूप चक्रवर्ती विधायक बने थे। 2024 लोकसभा चुनाव में वे बांकुड़ा से चुनाव लड़े और सांसद बने। इस कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में कौन, कहां पर था किस पर भारी
विधानसभा पार्टी उम्मीदवार वोट
मेदिनीपुर टीएमसी जून मालिया 121,175
  भाजपा शमित दास 96,778
नैहाटी टीएमसी पार्थ भौमिक 77,753
  भाजपा रंजीत कुंडू 48,102
सिताई टीएमसी जगदीश चंद्र बर्मा 117,908
  भाजपा दीपक कुमार रॉय 107,796
तालडांगरा टीएमसी अरुप चक्रवर्ती 92,026
  भाजपा श्याम कुमार सरकार 79,649
हाड़वा टीएमसी हाजी नुरूल इस्लाम 130,398
  आईएसएफ कुतुबुद्दीन फाते 49,420
मदारीहाट भाजपा मनोज तिग्गा 90,718
  टीएमसी राजेश लकड़ा 61,033

तृणमूल कांग्रेस को जनता सिखाएगी सबकः शमिक
बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव नतीजे चौंकाएंगे। इस बार बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस को सबक सिखाने के मूड में है। लोगों में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। अगर लोग निर्भय होकर मतदान केंद्र तक पहुंच पाए तो तृणमूल कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देगी। भाजपा की सीटों में इजाफा हो रहा है। 24 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की उम्मीद है। उनके आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ जाएगा।


एलायंस को लेकर थोड़ा इंतजार कीजिएः सरकार
बंगाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद यह पहला चुनाव है। बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नामों पर चर्चा जारी है। सीपीएम के साथ एलायंस पर सरकार बोले, हम बातचीत कर रहे हैं। सब कुछ सही दिशा में चल रहा है। बस तोड़ा इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed