{"_id":"5d10885c8ebc3e6765063501","slug":"west-bengal-around-50-bombs-recovered-from-kakinara-area-under-bhatpara-police-station-limit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: हिंसा के बीच भाटपाड़ा से पुलिस को मिले 50 बम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: हिंसा के बीच भाटपाड़ा से पुलिस को मिले 50 बम
Mon, 24 Jun 2019 01:52 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाटपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाटपाड़ा
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 50 बम बरामद किए हैं
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना से पुलिस ने 50 बम बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थित अब नियत्रंण में है। डीसी जोन 1, बैरकपुर के अजय ठाकुर ने कहा, 'भाटपाड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले काकीनाड़ा क्षेत्र से लगभग 50 बम बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में अब स्थिति सामान्य है।'
विज्ञापन
North 24 Paraganas: Ajay Thakur, DC Zone 1, Barrackpore says,"Around 50 bombs have been recovered from Kakinara area under Bhatpara Police Station limit. Situation in the area is normal now." #WestBengal pic.twitter.com/42ClYixJE5
— ANI (@ANI) June 24, 2019विज्ञापन
भाटपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थन वाले दो गुटों के बीच आपसी हिंसा में दो लोगों की मौत और लगभग एक दर्जन लोगों के घायल होने के बाद रविवार को चौथे दिन भी उत्तर 24-परगना जिले के भाटपाड़ा और काकिनाड़ा में सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो पाई। हिंसा और उसके बाद धारा 144 लागू होने के बावजूद छिटपुट झड़पों और बम विस्फोट की खबरों से स्थानीय लोगों में भारी आतंक है।
विज्ञापन
रविवार को भी इलाके में सन्नाटे का आलम रहा। रविवार को लगातार चौथे दिन इलाके में तमाम दुकानें और बाजार बंद रहे। बैरकपुर के नए पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवानों के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल घूम कर हालात का जायजा लिया और लोगों में भरोसा बहाल करने का प्रयास किया।
पुलिस आयुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ दुकानें खुल रही हैं। धीरे-धीरे लोगों में फैला डर खत्म होने के बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इलाके में भारी तादाद में पुलिस व आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है। बीती रात से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है। भाटपाड़ा और काकिनाड़ा इलाके में हिंसा के बाद से ही धारा 144 लागू है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
शनिवार को भाजपा सांसद एस.एस.आहलुवालिया के नेतृत्व में पार्टी के एक तीन-सदस्यीय केंद्रीय दल के दौरे के बाद इलाके में नए सिरे से हिंसा भड़क गई थी। दो गुटों के बीच होने वाली झड़प के दौरान बम फेंके गए और पथराव किया गया। उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।