फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Amazing confluence of art and skill shown in FDDI Kolkata

West Bengal: एफडीडीआई कोलकाता में दिखा कला और हुनर का अद्भुत संगम, शिक्षकों और अभिभावकों ने की सराहना

Thu, 15 Dec 2022 09:46 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 09:46 PM IST
सार

प्रेजेंटेशन में फ्यूजन ग्रुप की निधि कुमारी और किम्मी कुमारी द्वारा लगाया गया डिस्प्ले आकर्षण का केंद्र रहा। इनके द्वारा तैयार सभी प्रोडक्ट्स एवं उनकी डिजाइन चर्चा के केंद्र में था। सभी ने उनकी डिस्प्ले की काफी सराहना की।

विज्ञापन
West Bengal Amazing confluence of art and skill shown in FDDI Kolkata
FDDI Kolkata - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोलकाता स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में लेदर गुड्स एंड एसेसरीज डिजाइन विभाग के सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने यहां आयोजित प्रदर्शनी में अपनी कला और हुनर का अद्भुत नजारा प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज कैंपस में आयोजित प्रदर्शनी में छात्रों ने लेदर से बने बैग, कपड़े और अन्य सामानों को अपने-अपने अंदाज में प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने छात्रों द्वारा तैयार बैग, कपड़े की डिजाइन व अन्य उत्पादों एवं उनके हुनर की जमकर सराहना की और भविष्य में आगे बढने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस प्रेजेंटेशन में फ्यूजन ग्रुप की निधि कुमारी और किम्मी कुमारी द्वारा लगाया गया डिस्प्ले आकर्षण का केंद्र रहा। इनके द्वारा तैयार सभी प्रोडक्ट्स एवं उनकी डिजाइन चर्चा के केंद्र में था। सभी ने उनकी डिस्प्ले की काफी सराहना की। इनके अलावे वैष्णवी, शिप्रा, प्रदुमन, दीक्षिता, कुश, निखिल, अमन और सलोनी द्वारा लगाया गया डिस्प्ले भी सभी को बहुत पसंद आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छात्रों ने इसके लिए एफडीडीआइ के शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग व मार्गदर्शन के बिना यह सब बनाना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि हमारे साथ हमारे शिक्षकों खासकर बासु मित्रा, रिस्टेन, प्रदीप और रेहमान ने कड़ी मेहनत कर हमें हौसला दिया और हमारे प्रोडक्ट्स को और भी बेहतर बनाने में हमारी काफी सहायता की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed