फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal accident news Two people killed and one injured after being hit by a local train while clicking selfies 

सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

Sun, 13 Feb 2022 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, युवकों का एक समूह पिकनिक मनाने आया हुआ था। इसमें से तीन दोस्त सेल्फी लेने के लिए रेलवे ट्रैक पर आ गए और हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
West Bengal accident news Two people killed and one injured after being hit by a local train while clicking selfies 
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में सेल्फी के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि मेदिनीपुर में  रेलवे लाइन पर सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हुआ। इसमें 36 वर्षीय मिथुन खान और 32 वर्षीय अब्दुल गेन की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेदिनीपुर के रंगमती क्षेत्र में, रेलवे पुल के पास एक पिकनिक स्थल है। यहां युवाओं का एक समूह पिकनिक मनाने के लिए आया हुआ था। इसी समूह के तीन युवक सेल्फी लेने के लिए रेलवे ट्रैक पर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी दौरान मेदिनीपुर से हावड़ा जाने वाली लोकल ट्रेन लाइन पर आ गई। ट्रेन चालक ने बार-बार हॉर्न बजाया, लेकिन युवक इसके बाद भी नहीं हटे, जिसके बाद ट्रेन की चपेट में तीनों आ गए और दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर फोटो लेने की मनाही है। इसके बावजूद लोग इसके पास आ जाते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed