पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में धमाका, एक की मौत पांच घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर जिले के मकरमपुर में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में धमाका हुआ है। जिसमें पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है जबकि पांच लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
West Bengal: A blast has occurred at TMC party office in Makarampur of West Midnapore district. One party worker dead, 5 injured. A police team is present at the spot. Investigation is underway. pic.twitter.com/Agg3HC3o5h
विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 23, 2018
विस्फोट के बाद आसपास के इलाकों में खलबली मची हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। खबरों की माने तो विस्फोट की वजह क्रूड बम को बताया जा रहा है, जो कथित रूप से पार्टी कार्यालय में रखा था। विस्फोट के बाद बिल्डिंग से पार्टी कार्यालय का बोर्ड हटा दिया गया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर क्रूड बम को कार्यालय में क्यों रखा गया था।