{"_id":"646a6bb74916ff4e410f6ec3","slug":"west-bengal-3-killed-in-fire-at-house-in-budge-budge-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज इलाके में एक घर में लगी आग, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज इलाके में एक घर में लगी आग, तीन लोगों की मौत
Mon, 22 May 2023 12:36 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 22 May 2023 12:36 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी शामिल है, जो आग लगने के दौरान घर की टिन की छत के नीचे फंस गई थी।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार रात एक घर में आग लगने से एक महिला और उसकी बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बज बज (Budge Budge) थाना क्षेत्र के नंदरामपुर दसपारा में रात करीब साढ़े आठ बजे एक घर में आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मरने वालों में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी शामिल है, जो आग लगने के दौरान घर की टिन की छत के नीचे फंस गई थी। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि घर में केवल घरेलू सामान था। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि घर से अवैध पटाखा इकाई संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी ने आग पर काबू पाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार, पटाखे नहीं मिले हैं। इस मामले में हम कल सुबह ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे कि यह एक पटाखा निर्माण इकाई था या आवासीय घर। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन