फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: 21 Bangladeshi arrested in Kolkata with the help of UP ATS, arrested a week before the election

पश्चिम बंगाल : यूपी एटीएस की मदद से कोलकाता में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी, चुनाव से एक हफ्ते पहले हुई गिरफ्तारी

Mon, 13 Dec 2021 03:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 03:02 AM IST
सार

कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने लखनऊ एटीएस टीम के साथ मिलकर आनंदपुर की गुलशन कॉलोनी में छापा मारा और इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव होने हैं।
 

विज्ञापन
West Bengal: 21 Bangladeshi arrested in Kolkata with the help of UP ATS, arrested a week before the election
कोलकाता पुलिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से कोलकाता पुलिस ने गैरकानूनी रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी शहर के आनंदपुर इलाके में एक बिल्डिंग से की गई।

विज्ञापन


कोलकाता नगर निगम चुनाव से एक हफ्ते पहले हुई गिरफ्तारी
यह गिरफ्तारी आगामी कोलकाता नगर निगम चुनाव से एक सप्ताह पहले की गई है। टीएमसी सरकार पर चुनाव के समय अवैध नागरिकों के वोट बैंक के तौर इस्तेमाल का आरोप लगता रहा है।
विज्ञापन


कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने लखनऊ एटीएस टीम के साथ मिलकर आनंदपुर की गुलशन कॉलोनी में छापा मारा और इन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। 19 दिसंबर को कोलकाता नगर निगम के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यूपी एटीएस की टीम दरअसल एक मानव तस्कर मुफीजुल रहमान की तलाश में यहां आई थी और उसी क्रम में अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से किसी भी बांग्लादेशी के पास वैध दस्तावेज नहीं थे। सभी लोगों से स्थानीय थाने में पूछताछ की जा रही है। 

इस घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य में बांग्लादेश से घुसपैठ को लेकर आंखें मूंद रखी है।


मजूमदार ने आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस बांग्लादेशियों के अवैध रूप से यहां रहने के मामले में सोती रहती है और जब यूपी पुलिस सूचना देती है तभी जागती है। पुलिस ने हालांकि कहा है कि अवैध प्रवासी बांग्लादेशियों की ऐसी गिरफ्तारी यहां आम बात है, लेकिन हाल के वर्षों में एक ही दिन में इतनी बड़ी तादाद में गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed