फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: 100 people fall ill after having golgappa in Hooghly

West Bengal: गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 12 Aug 2022 11:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Aug 2022 11:00 AM IST
सार

स्थानीय निवासी  संजय बारी ने बताया कि लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के व्यक्ति के यहां से गोलगप्पे खाए थे। इसके बाद लोगों को उल्टी-पेट दर्द व दस्त की शिकायत होने लगी। 

विज्ञापन
West Bengal: 100 people fall ill after having golgappa in Hooghly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हुगली में गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को परीक्षण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, घटना हुगली के पोलवा-सुगंधा ग्राम पंचायत के दोगाछिया गांव की है। यहां गोलगप्पे खाने के बाद लोगों को दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। देखते ही देखते पूरे गांव में लोगों को इस तरह की समस्या आने लगी और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हुए। 
विज्ञापन


दो अस्पतालों में भर्ती कराए गए मरीज 
स्वास्थ्य अधिकारी ने अभय कुमार दास ने बताया, मौके पर स्वास्थ्य टीम को रवाना किया गया है, जो गांव में ही कैंप लगाकर लोगों को दवाईयां बांट रही है। उन्होंने बताया, ज्यादा गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मरीजों की ज्यादा संख्या होने के कारण कुछ को चूचूरा के सदर अस्पताल तो अन्य को चंदननगर के महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासी  संजय बारी ने बताया कि लोगों ने गांव के ही हेमंत नाम के व्यक्ति के यहां से गोलगप्पे खाए थे। इसके बाद लोगों को उल्टी-पेट दर्द व दस्त की शिकायत होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed