पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच, कई मतदान केंद्रों से हिंसक झड़पों की खबरें भी आ रही हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की कार पर कांठी के सबजपुर में हमला हुआ है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, हमले के वक्त सौमेंदु अधिकारी कार में मौजूद नहीं थे।सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु की कार पर हुए हमले के लिए उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
टीएमसी नेता पर लगाया आरोप
सौमेंदु की कार पर हुए हमले में कार चालक घायल हो गया है। सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधकारी ने अपने भाई की कार पर हमले के लिए टीएमसी के एक नेता पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया, मुझे जानकारी मिली है कि टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष ने सौमेंदु अधिकारी की कार पर हमला कराया है। कार चालक की भी पिटाई की है, चालक घायल हो गया है। कार पर हुए हमले की सूचना पुलिस को दे दी है।
Under the leadership of TMC block president Ram Govind Das and his wife poll rigging was underway at three polling booths. My arrival here created problem for them to continue with their mischiefs so they attacked my car and thrashed my driver: Soumendu Adhikari, BJP leader. pic.twitter.com/KpfelNmB0T
— ANI (@ANI) March 27, 2021
सौमेंदु अधिकारी ने बताया कि तीन केंद्रों पर धांधली की खबर मिली थी, जिसके बाद वे मतदान केंद्र पहुंचे थे। जब वे अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी राम गोविंद दास की सह पर कुछ लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाया। कार चालक की जमकर पिटाई है। घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।