फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Asia Yemen Shipwreck Updates Casualties Boat sank off Yemen Coast news in Hindi

Yemen Shipwreck: यमन के तट पर नाव हादसे में 25 से अधिक हताहत, 13 शव बरामद; 14 लोगों की तलाश जारी

Sun, 25 Aug 2024 08:01 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना (यमन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना (यमन) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में एक नाव हादसे में 25 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक यमन के तट पर समुद्र में नाव डूबने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग लापता हैं।

विज्ञापन
West Asia Yemen Shipwreck Updates Casualties Boat sank off Yemen Coast news in Hindi
नाव हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

यमन के तट पर नाव डूबने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र प्रवासी एजेंसी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक नाव हादसे में 14 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश का प्रयास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रवास संगठन (IOM) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मंगलवार को यमन के तैज प्रांत के तट पर एक प्रवासी नाव पलट गई। इस नाव पर पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया के 25 नागरिक सवार थे। दो लोग यमन के थे और नाव पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती से रवाना हुई थी।
विज्ञापन


समुद्री रास्ते से प्रवासी बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं
नाव हादसे के संबंध में आई आईओएम की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों में 11 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियां नाव पर सवार 14 अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। लापता लोगों में यमन के कैप्टन और उनके सहायक भी शामिल हैं। जहाज पलटने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। यमन में IOM मिशन के कार्यवाहक प्रमुख ने बताया कि खतरनाक होने के बावजूद इस समुद्री रास्ते से प्रवासी बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि जून-जुलाई में भी नाव पलटने के हादसे हो चुके हैं। 
विज्ञापन



सुरक्षा ताक पर रखकर गरीबी से जूझ रहे प्रवासी
आंकड़ों पर नजर डालें तो 2023 में यमन में 97,200 प्रवासी आए। यह संख्या 2022 की तुलना में अधिक है। सुरक्षा ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर लोग समुद्री मार्ग से यात्रा करते हैं। बीते 10 साल से अधिक समय से यह देश गरीबी के साथ-साथ गृह युद्ध की मार भी झेल रहा है। मजदूरों और घरेलू कामगार के रूप में काम करने के लिए लोग सऊदी अरब व अन्य खाड़ी देशों में पहुंचने की हरसंभव कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed