फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia crisis: ‘Not putting troops anywhere,’ says us president Trump

West Asia Crisis: 'कहीं भी सेना तैनात नहीं करेंगे', पश्चिम एशिया में सैनिक भेजने के सवाल पर बोले ट्रंप

Thu, 19 Mar 2026 09:58 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 19 Mar 2026 09:58 PM IST
सार

West Asia Crisis: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मौजूदा हालात में कहीं भी सैनिक भेजने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इस्राइल के साथ समन्वय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है और ईरान के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
west asia crisis: ‘Not putting troops anywhere,’ says us president Trump
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : व्हाइट हाउस/आधिकारिक वेबसाइट/वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने गुरुवार को कहा कि वह कहीं भी सैनिक भेजने पर विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह बात पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच कही, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सैनिक भेजेंगे।
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से तेल और गैस क्षेत्रों पर हमले को लेकर बात की, तो ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ऐसा न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तालमेल है। लेकिन इस्राइल कभी-कभी अपने फैसले खुद लेता है और अगर उन्हें कुछ पसंद नहीं आता तो वह उसे रोकते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने यह भी कहा कि जापान के साथ अमेरिका के अच्छे संबंध हैं और हाल के दिनों में जापान ने सहयोग बढ़ाया है। ईरान पर से प्रतिबंध हटाने और सैनिक भेजने के सवाल पर ट्रंप ने दोहराया कि वह कहीं भी सैनिक नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करते भी, तो सार्वजनिक रूप से नहीं बताते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई: ट्रंप
उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि शेयर बाजार में तेजी आई है और अर्थव्यवस्था मजबूत है। ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति को देखते हुए उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, उन्हें उम्मीद थी कि इसके आर्थिक असर और ज्यादा होंगे।

'सैन्य कार्रवाई पूरी होने के बाद सुरक्षित होगी दुनिया'
ट्रंप ने कहा, यह कार्रवाई पूरी होने के बाद दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी। उन्होंने ईरान को दुनिया और पश्चिम एशिया के लिए एक गंभीर खतरा बताया और कहा कि इस बात से ज्यादातर देश सहमत हैं।


ये भी पढ़ें: 'लगातार कमजोर हो रहा ईरान, आज होगा सबसे बड़ा हमला', अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ की धमकी

जापान की प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि जापान ईरान की गतिविधियों की निंदा करता है, खासकर पड़ोसी क्षेत्रों पर हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावित करने के लिए। उन्होंने कहा कि जापान ने ईरान से ऐसी गतिविधियां रोकने को कहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया और पूरी दुनिया में सुरक्षा स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और इसके लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed