फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Asia conflict impacts air travel Indian airlines cancel 281 international flights

पश्चिम एशिया संकट: बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही हवाई यात्रा, भारतीय एयरलाइंस ने रद्द की 281 विदेशी उड़ानें

Fri, 06 Mar 2026 04:01 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 06 Mar 2026 04:01 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण गुरुवार को भारतीय एयरलाइनों ने 281 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों से उड़ानों की स्थिति नियमित जांचने और एयरलाइन सूचना पर ध्यान देने की सलाह दी। मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू हवाई अड्डों पर 170 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। 

विज्ञापन
West Asia conflict impacts air travel Indian airlines cancel 281 international flights
विमान - फोटो : Freepik

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता नजर आ रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां इस संघर्ष ने खाड़ी देशों के साथ-साथ पूरे दुनिया की राजनीति में तहलका मचा दिया है। वहीं दूसरी ओर इसका व्यापाक प्रभाव हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय एयरलाइनों ने कुल 281 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि वे लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्रालय ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति नियमित रूप से चेक करें और एयरलाइन द्वारा भेजी गई जानकारी पर ध्यान दें। मंत्रालय ने यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (पीएसीआर) भी सक्रिय रखा है। अब तक 1,461 यात्रियों की शिकायतों का निपटारा किया गया है। यात्रियों को सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-24604283 और 011-24632987 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


प्रमुख एयरपोर्ट्स पर कितना प्रभाव?
बता दें कि मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू हवाई अड्डों पर कम से कम 170 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं। एअर इंडिया ने कहा कि सऊदी अरब और ओमान का हवाई क्षेत्र सुरक्षित होने के कारण जेद्दा और मस्कट के लिए उड़ानें बहाल की गई हैं। इसके अलावा एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस गुरुवार और शुक्रवार को दुबई, मस्कट और रस अल खैमा के लिए विशेष उड़ानें भी चलाएंगी। हालांकि, 10 मार्च 2026 तक अन्य पश्चिम एशियाई हवाई मार्गों के लिए नियमित उड़ानें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- निवेशक चिंतित: पश्चिम एशिया युद्ध का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर, डाउ जोंस से नैस्डैक तक; कितना कमजोर हुआ बाजार?

अन्य भारतीय एयरलाइंस की स्थिति

  • इंडिगो: शुक्रवार को आठ मध्य पूर्वी गंतव्यों के लिए 17 उड़ानें चलाएगी।

  • स्पाइसजेट: गुरुवार को 13 विशेष उड़ानें संचालित करेगी।

  • अकासा एयर: मुंबई-जेद्दा मार्ग पर एक उड़ान और वापसी। अबू धाबी, दोहा, रियाद और कुवैत के लिए उड़ानें 7 मार्च तक रद्द रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- US Tariffs: ट्रंप के नए वैश्विक टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे 20+ अमेरिकी राज्य, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम एशिया में हवाई यात्रा की कठिनाई

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में हवाई मार्ग बंद होने से एयरलाइनों को गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा कि भारत की एयरलाइनों पर इसका सबसे बड़ा असर होगा, क्योंकि इनका इस क्षेत्र में अधिक उड़ानों और गंतव्यों का नेटवर्क है। इसका बड़ा कारण है कि पश्चिम एशिया, दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे बड़े हब के कारण वैश्विक हवाई यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। अमीरात, कतर एयरवेज और एतिहाद एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइनों को भी इस क्षेत्र में संकट के कारण तुरंत चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed