फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Conflict China Halts Jet Fuel Exports to Australia Crisis Looms Over Air Travel News In Hindi

बुरा फंसा ऑस्ट्रेलिया: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच चीन ने जेट फ्यूल निर्यात रोका, हवाई यात्रा पर मंडराया संकट

Sun, 15 Mar 2026 11:37 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 15 Mar 2026 11:37 AM IST
सार

चीन ने ऑस्ट्रेलिया को सप्लाई होने वाला जेट फ्यूल रोक दिया है। दूसरी ओर पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति भी अस्थिर है। चीन के इस कदम से ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि वो खुद जेट फ्यूल नहीं बनाता और चीन से बड़े पैमाने पर ईंधन आयात करता है। 

विज्ञापन
West Asia Conflict China Halts Jet Fuel Exports to Australia Crisis Looms Over Air Travel News In Hindi
ऑस्ट्रेलिया और चीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में तरल ईंधन की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी का खतरा बढ़ गया है। इसकी वजह चीन की तरफ से तेल रिफाइनरी को सभी ईंधन निर्यात रोकने का आदेश देना है। साथ ही, ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति भी अनिश्चित बनी हुई है। ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अपनी रिफाइनरी को सभी ईंधन के निर्यात पर रोक लगाने के लिए कहा है। इससे ऑस्ट्रेलिया के लिए आने वाले कम से कम दो जहाजों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दो परिवहन जहाज भी नष्ट हो गए हैं। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग में आने वाले जहाजों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। बता दें कि एशियाई देश जैसे चीन से ऑस्ट्रेलिया अपने तेल का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऑस्ट्रेलिया खुद जेट फ्यूल बनाने की क्षमता नहीं रखता।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से जेट फ्यूल पर निर्भर
सिडनी एयरपोर्ट के सीईओ स्कॉट चार्लटन के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से जेट फ्यूल आयात पर निर्भर है। 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने जेट फ्यूल का लगभग 32% चीन से आयात किया। अगर चीन निर्यात बंद रखता है, तो ऑस्ट्रेलिया को दूसरे देशों जैसे दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया और भारत से ईंधन मंगवाना पड़ेगा। लेकिन इन देशों को भी पश्चिम एशिया के संघर्ष से असर हो रहा है। इसके चलते इन देशों के पास भी आपूर्ति पर संकट देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- तेल में लगेगी आग?: खर्ग पर हमले के बाद पलटवार के मूड में ईरान, UAE के तीन बंदरगाहों पर हमले की कर रहा तैयारी

अब समझिए स्टॉकपाइल की स्थिति?
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास जेट फ्यूल का स्टॉक कम है। मार्च 2026 तक देश में लगभग 29-32 दिनों का जेट फ्यूल स्टॉक मौजूद है, यानी लगभग 802 मिलियन लीटर। ये ईंधन या तो ऑनशोर स्टोरेज में है या ऑस्ट्रेलिया के समुद्री क्षेत्र में जहाजों पर। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया आईईए के 90 दिन के स्टॉकपाइल नियम का पालन नहीं करता, इसलिए अंतरराष्ट्रीय मदद देने में असमर्थ है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने सबसे बड़े आपातकालीन तेल स्टॉक को जारी किया है, जो कि 400 मिलियन बैरल बताया गया। यह 2022 में यूक्रेन संकट के समय जारी 182 मिलियन बैरल से दोगुना है।


ये भी पढ़ें:- West Asia Conflict: पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों पर हमले, अब तक 17 जहाजों को बनाया गया निशाना; जानें सबकुछ

ऑस्ट्रेलिया की उड़ानों पर असर
गौरतलब है कि इस प्रतिबंध का सबसे ज्यादा असर ऑस्ट्रेलिया के विमानों पर देखने को मिल सकता है। कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई हवाई अड्डे जेट फ्यूल लगातार आने पर काम करते हैं। उनके पास केवल कुछ सप्ताहों का ईंधन स्टॉक होता है। ऐसे में अगर जेट फ्यूल की आपूर्ति बंद हो गई, तो-

  • हवाई अड्डे अपने स्टॉक का सहारा लेंगे।

  • जल्दी ही ईंधन खत्म हो जाएगा।

  • आपातकालीन और सैन्य उड़ानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • व्यावसायिक उड़ानों में कटौती और रेशनिंग हो सकती है।

हालांकि क्वांटस ने पहले ही कहा है कि उन्हें फ्लाइट की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं, लेकिन अभी उड़ानें रद्द नहीं हुई हैं। वहीं एयर न्यूजीलैंड ने ईंधन की कीमत और आपूर्ति की वजह से 1,100 उड़ानों को काट दिया है। दूसरी ओर विशेषज्ञों का भी यही कहना है कि आने वाले हफ्तों में उड़ानों में कटौती, रद्द या रेशनिंग की संभावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed