{"_id":"5fb4381d8ebc3e9bc919abb4","slug":"wefs-36-smart-city-roadmap-cities-include-four-indian-cities-also-faridabad-in-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूईएफ के 36 स्मार्ट सिटी रोडमैप शहरों में 4 भारतीय शहर, फरीदाबाद भी है शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डब्ल्यूईएफ के 36 स्मार्ट सिटी रोडमैप शहरों में 4 भारतीय शहर, फरीदाबाद भी है शामिल
Wed, 18 Nov 2020 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
जी-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई तकनीकों को सुरक्षित तरीके से अपनाने के लिए बेहतरीन रोडमैप तैयार करने वाले 36 वैश्विक शहरों की सूची में 4 भारतीय शहरों को भी जगह दी गई है। जी20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस के एक भाग के तौर पर की गई इस कवायद में चुने गए भारतीय शहरों में बंगलूरू, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विश्व इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की तरफ से मंगलवार को कहा गया कि कोविड-19 ने शहरों द्वारा नई तकनीकों को अपनाने की गति में तेजी ला दी है, क्योंकि सरकारें सीमित संसाधनों के जरिये बढ़ती महामारी का प्रबंधन करने में संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
डब्ल्यूईएफ ने 22 देशों और 6 उपमहाद्वीपों के ऐसे 36 शहरों का चयन किया है, जो जी-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस द्वारा विकसित स्मार्ट सिटी के लिए एक नई वैश्विक नीति रोडमैप की अगुआई कर रहे हैं। इन शहरों में बंगलूरू, फरीदाबाद, इंदौर और हैदराबाद के अलावा लंदन, मॉस्को, टोरंटो, ब्राजीलिया, दुबई और मेलबर्न भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन ‘पायनियर शहरों’ ने मंगलवार को एक वैश्विक समारोह के दौरान अपनी गतिविधियां लांच की। इस समारोह का प्रसारण वैश्विक प्रीमियर स्मार्ट सिटीज इवेंट के तौर पर स्मार्ट सिटी एक्स्पो वर्ल्ड कांग्रेस द्वारा किया जा रहा था। समारोह में तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव भी मौजूद थे।
जी-20 ग्लोबल स्मार्ट सिटीज एलायंस ने सम्मेलन के दौरान 36 पायनियर शहरों का एक समूह गठित किया, जो निजी सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से लेकर दिव्यांग जनों के लिए बेहतर सेवाओं और बेहतर ब्रॉडबैंड कवरेज के क्षेत्रों में अपनी शहरी नीतियों को बढ़ाने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करेंगे।