{"_id":"63c6c57c705ac859296fd7e9","slug":"wef-meeting-update-mandaviya-urges-to-make-the-world-a-healthy-place-together-with-india-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEF: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में बोले मांडविया- भारत के साथ मिलकर दुनिया को स्वस्थ स्थान बनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WEF: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में बोले मांडविया- भारत के साथ मिलकर दुनिया को स्वस्थ स्थान बनाएं
Tue, 17 Jan 2023 09:28 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:28 PM IST
सार
डब्ल्यूईएफ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सेवा समुदाय के रात्रिभोज को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा कि यह प्रयास भारत और दुनिया को एक स्वस्थ जगह बनाने की ओर ले जाएगा।
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने वैश्विक नेताओं को दुनिया को एक स्वस्थ स्थान बनाने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक नई पहल ‘हील इन इंडिया’ के माध्यम से चिकित्सा पर्यटन को संस्थागत बना रही है। वह मंगलवार को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक 2023 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह व्यापक रूप से दुनिया को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक सक्षम ढांचा तैयार करेगा।
मांडविया ने सभी हितधारकों को भारत को अवसरों की भूमि के रूप में देखने और भारत के साथ साझेदारी करके इसका लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। डब्ल्यूईएफ की ओर से आयोजित स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सेवा समुदाय के रात्रिभोज को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा कि यह प्रयास भारत और दुनिया को एक स्वस्थ जगह बनाने की ओर ले जाएगा। मंत्री ने कहा, हम स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। हम स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और उन्हें किफायती बनाने पर ध्यान देने के साथ स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार के लिए कई योजनाएं शुरू की हैंं।
स्वास्थ्य सेवा में अंत्योदय की दृष्टि
मांडविया ने सेवा के रूप में हेल्थकेयर को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के भारत के दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे 50 करोड़ लोगों को सुरक्षा प्रदान करनेवाली सबसे बड़ी सरकारी पीएम जन आरोग्य योजना की शुरुआत हो या डेढ़ लाख स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की स्थापना, हमने अंत्योदय की दृष्टि को स्वास्थ्य सेवा में क्रियान्वित किया है। यह सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने का एक प्रमुख पहलू है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जेनेरिक दवाओं में विश्व में अग्रणी होने के अलावा अमेरिका के बाहर भारत में यूएसएफडीए के सबसे ज्यादा विनिर्माण संयंत्र हैं। उन्होंने कहा कि भारत अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के लिए एक केंद्र के रूप में उभरा है और उच्चस्तरीय नैदानिक सेवाओं के लिए अग्रणी स्थलों में से एक है।
विज्ञापन
जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक
मांडविया ने जर्मनी के संघीय स्वास्थ्य मंत्री कार्ल विल्हेम लॉटरबैक के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। उन्होंने जर्मनी के सहयोग की सराहना की और कहा कि वह भविष्य में भी इस सहयोग को जारी रखने और मजबूत करने के लिए आशान्वित हैं।