फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wedding of a Hindu girl will be in a mosque in Kerala 

केरल की मस्जिद में गूंजेगी हिंदू लड़की की शादी की शहनाई, आपसी सौहार्द की बनेगी मिसाल

Sun, 05 Jan 2020 04:45 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आसिम खान Updated Sun, 05 Jan 2020 04:45 AM IST
विज्ञापन
Wedding of a Hindu girl will be in a mosque in Kerala 
प्रतीकात्मक तस्वीर

केरल की चेरुवल्ली मुस्लिम जमात मस्जिद आपसी सौहार्द की मिसाल कायम करने जा रही है। 19 जनवरी को इस मस्जिद परिसर में होने वाली शादी कुछ खास है। 22 वर्षीय अंजू की यहां पारंपरिक हिंदू रीति रिवाजों से शादी की शहनाई गूंजेगी। दरअसल अंजू का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसके पिता अशोकन का स्वर्गवास हो चुका है। 

विज्ञापन


अंजू की मां बिंदु ने मस्जिद समिति से शादी के लिए मदद की अपील की थी। चेरुवल्ली जमात समिति के सचिव नुजुमुद्दीन अलुम्मूट्टील ने कहा कि शादी के लिए मस्जिद समिति ने यादगार के तौर पर दस सोने की उपहार और दो लाख रुपये देने का फैसला लिया है। शादी हिंदू परंपरा से होगी और हमने करीब एक हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया है।
विज्ञापन


नुजुमुद्दीन ने बताया कि पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के हालात साल 2018 में अशोकन की मौत के बाद और खराब हो गए। परिवार के सबसे छोटे बच्चे की पढ़ाई के लिए मैंने निजी तौर पर मदद की है। इस बार मस्जिद समिति से मदद की अपील की गई थी और शादी का खर्च भी बहुत ज्यादा है, इसलिए समिति ने मदद करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे शादी के कार्ड के मुताबिक अंजू का विवाह 19 जनवरी को शुभ मुहूर्त सुबह 11:30 से 12:30 के बीच सरत सासी के साथ हिंदू रीति रिवाजों से मस्जिद परिसर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed