फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wedding Called Off After Bride's Family Skips Mutton Bone Marrow On Menu

Telangana: बिना बोन मैरो के परोसा मटन तो नाराज हो गए बाराती, पुलिस के समझाने के बाद भी तोड़ी शादी

Tue, 26 Dec 2023 10:05 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 26 Dec 2023 10:05 AM IST
सार

दुल्हन तेलंगाना के निजामाबाद की रहने वाली थी, जबकि दूल्हा जगतियाल जिले का था। दोनों की सगाई नवंबर में दुल्हन के घर पर ही हुई थी। इसके बाद दोनों परिजन भव्य और परंपरागत तरीके से शादी कराने पर रजामंद हुए थे।

विज्ञापन
Wedding Called Off After Bride's Family Skips Mutton Bone Marrow On Menu
बिना बोन मैरो के परोसा मटन तो नाराज हो गए बाराती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज के पीछे शादी टूटने की खबर तो कई बार आपने पढ़ी होगी। मगर इस बार कुछ अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल,  तेलंगाना में एक शादी में जब बरातियों को खाने में बोन मैरो मटन नहीं मिला तो जमकर बहस हुई। नौबत यहां तक आ गई की शादी ही टूट गई और फिर बारात बैरंग लौट गई।

विज्ञापन


दुल्हन तेलंगाना के निजामाबाद की रहने वाली थी, जबकि दूल्हा जगतियाल जिले का था। दोनों की सगाई नवंबर में दुल्हन के घर पर ही हुई थी। इसके बाद दोनों परिजन भव्य और परंपरागत तरीके से शादी कराने पर रजामंद हुए थे। इसी व्यवस्था के तहत दुल्हन के घरवालों ने बारातियों के लिए मांसाहारी भोजन की व्यवस्था की थी। मांसाहार में मटन परोसा गया था। शादी में सबकुछ ठीक ही चल रहा था लेकिन अचानक मटन में बोन मैरो पीस नहीं मिलने से बाराती नाराज हो गए। 
विज्ञापन


बात दूल्हे के घर वालों तक पहुंची। दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन के परिजनों से इसकी शिकायत की फिर विवाद बढ़ने लगा। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दूल्हा पक्ष कुछ भी सुनने को तैयार ना हुआ, उनका कहना था कि ऐसा करके उनका अपमान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दुल्हन के परिवार ने यह भी तर्क दिया कि भोजन में बोन मैरो मटन को शामिल करने को लेकर बात नहीं हुई थी, इसलिए इसे नहीं परोसा गया। हालांकि, पुलिस के काफी समझाने के बाद भी दूल्हा पक्ष नहीं माना और शादी तोड़ दी। 


कुछ लोगों का कहना है कि यह एकदम हालिया रिलीज तेलुगू फिल्म 'बालागम' जैसी कहानी है। फिल्म में भी बारातियों को बोन मैरो पीस नहीं मिलने पर दूल्हा और दुल्हन के छोटे भाई में विवाद हो जाता है, जिसके बाद शादी टूट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed