फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather updates: Warning of heavy rain in these states in the next 24 hours including UP-Bihar and MP

Weather updates: यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 20 Sep 2021 07:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 20 Sep 2021 07:02 PM IST
सार

देश में कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटे में किन-किन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, यहां आपको बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Weather updates: Warning of heavy rain in these states in the next 24 hours including UP-Bihar and MP
बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। कहीं रुक-रुक कर, कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली में तो बारिश ने इस बार रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


21 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, प. बंगाल, ओडिशा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर मध्य कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर में 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी 
इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड गुजरात समेत कई राज्यों में 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके प्रभाव से सितंबर माह के अंत तक मूसलाधार का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed