फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates: Temperature increases towards record in March Rajasthan Barmer hottest at 43.3 degrees heat wave in many areas

Weather Updates: मार्च में ही रिकॉर्ड की ओर चढ़ा पारा, बाड़मेर 43.3 डिग्री पर सबसे गर्म, कई इलाकों में लू 

Fri, 18 Mar 2022 12:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/जयपुर।
एजेंसी, नई दिल्ली/जयपुर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार हल्की रहेगी व धूप की तेज तपिश रहेगी, जिसकी वजह से गर्मी का अहसास अधिक होगा। मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद पारे के तेजी से बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Updates: Temperature increases towards record in March Rajasthan Barmer hottest at 43.3 degrees heat wave in many areas
मार्च में ही रिकॉर्ड की ओर चढ़ा पारा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम के बदले तेवर के बीच सूरज की तपिश के कारण मार्च में ही रिकॉर्ड की ओर चढ़ते पारे ने उत्तर भारत में ताप बढ़ा दिया है। राजस्थान का बाड़मेर 43.4 डिग्री के साथ बृहस्पतिवार को सबसे गरम रहा। जैसलमेर, बीकानेर, चुरू, पिलानी और जोधपुर में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। कई इलाकों में लू का प्रकोप शुरू हो गया।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में भी बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही और लोगों के पसीने छूट गए। हवा में नमी का स्तर 36 से लेकर 87 फीसदी तक रिकॉर्ड किया गया। उधर, दिल्ली का ही पीतमपुरा 37 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


दिल्ली में रात में बढ़ेगी गर्मी, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक जाएगा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार हल्की रहेगी व धूप की तेज तपिश रहेगी, जिसकी वजह से गर्मी का अहसास अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली बाद तेजी से चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक होली के बाद पारे के तेजी से बढ़ने की संभावना है। बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 218, फरीदाबाद 198, गाजियाबाद 230, ग्रेटर नोएडा 184, गुरुग्राम 186 व नोएडा का 181 एक्यूआई रहा।

जम्मू में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री
जम्मू-कश्मीर में भी पारा चढ़ने से मौसम ने करवट ले ली है। बृहस्पतिवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते छह दिनों से यहां तापमान सात डिग्री चढ़ा है। अमूमन ठंडे रहने वाले घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 12 से 14 डिग्री तक ऊपर चला गया है। यही हाल जम्मू संभाग के जिलों का है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। 

मध्यप्रदेश के नौ जिलों में लू का येलो अलर्ट 
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के नौ जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया। इसके मुताबिक अगले दो दिन तक नरमदापुरम में लू का प्रकोप जारी रहेगा और पारा 43 डिग्री तक चढ़ेगा। राजगढ़, धार, रतलाम में भी लू चलने के आसार हैं।


तेलंगाना के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना
एमईटी-तेलंगाना के वैज्ञानिक 'सी' डॉ. ए श्रावणी ने बताया कि उत्तरी और पूर्वी बेल्ट के कुछ जिलों के अलग-अलग इलाकों में आज और कल लू चलने की संभावना है, क्योंकि येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed