फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather updates Mumbai Maharashtra delhi uttarpradesh madhya pradesh bihar bengal rainfall IMD

Weather Updates: दिल्ली में सुबह से बारिश, मुंबई के कई इलाके बेहाल, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Sat, 04 Sep 2021 08:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 04 Sep 2021 08:49 AM IST
सार

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसी हालत बनी हुई है। वहीं,  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सितंबर मे सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन
weather updates Mumbai Maharashtra delhi uttarpradesh madhya pradesh bihar bengal  rainfall IMD
बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर-पूर्वी और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में  बादल जमकर बरस रहे हैं। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल जैसे कई राज्य शामिल हैं, जहां पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और बिहार के कई भागों में आज भी पानी गिरने की आशंका है।

विज्ञापन



भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है । मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन



अगस्त महीने में 24 फीसदी कम बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगस्त के महीने में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई है। सितंबर में मध्य भारत के कई हिस्सों में सामन्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तर व पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश होने का अनुमान 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू है। शनिवार सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए हुए हैं और रिमझीम बारिश हो रही है। दिल्ली- एनसीआर के आसमान पर चार दिन से बादल छाए हुए हैं। बादल छाने से तेज बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले दिल्ली में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। बरसात ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

मुंबई में सुबह से बरस रहे बादल
वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तड़के चार बजे से ही बारिश हो रही है। बारिश से जग-जगह पानी भर गया है, जिससे ट्रैफिक जाम लगने की आशंका है। हालांकि, सुबह का समय होने से सड़कों पर अभी भीड़ कम है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई बारिश का वीडियो जारी किया है। मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। 


उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां भी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य के कई जिलों में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई सर्वे कर हालात का जायजा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने अगले दो दिन और बारिश का अनुमान जताया है। पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल बरसने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed