फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast monsoon update today in up delhi mumbai maharashtra uttarakhand bihar jharkhand on august 7

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में राहत तो राजस्थान-मध्यप्रदेश में बारिश से आएगी आफत, जानें अपने राज्य का हाल

Sat, 07 Aug 2021 09:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 09:32 AM IST
सार

देश के कई हिस्सों में बारिश इन दिनों कहर बन कर टूट रही है।  उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप है। बारिश से सबसे ज्यादा खराब स्थिति मध्यप्रदेश और राजस्थान की है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका जताई है। साथ ही रेड अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
weather forecast monsoon update today in up delhi mumbai maharashtra uttarakhand bihar jharkhand on august 7
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर-मध्य भारत के कई हिस्सों में लगातार हो रही है बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है। बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत अन्य हिस्सों में बादल जमकर बरस रहे हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर को आज गर्मी से राहत मिलने के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में उमस भरी गर्मी थी। यहां का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश और राजस्थान में आज भी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि  इन दोनों राज्यों में अगले 48 घंटे भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से राजस्थान और मध्यप्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने ट्वीट किया 'अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, एनसीआर, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, बिलारी, बागपत, चंदौसी (यूपी) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।' 
  मध्यप्रदेश में बारिश से 12 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में हुई है। आईएमडी ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 'ऑरेंज और 'येलो अलर्ट के साथ भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर 204 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

राजस्थान में बारिश से बुरा हाल
राजस्थान में भी बारिश से बुरा हाल है।  लगातार बारिश के बाद एक घर की दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। झालावाड़ के खानपुर, सरोला और असनावर इलाके पिछले छह दिनों से बारिश के कारण पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे है, लेकिन शुक्रवार की सुबह दो बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और खराब हो गयी।


वहीं, राजस्थान में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा संसदीय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। 


Rajasthan: Lok Sabha Speaker and Kota-Bundi MP, Om Birla inspects flood-affected areas in Sangod city in Kota district on an inflatable boat "The floods have caused heavy losses. The situation is dire. In Hadoti, the flood has damaged crops," he says

आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
भारतीय मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed