फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news

Weather: देश में कई जगह भारी बारिश, घरों में पानी... सड़कें बंद; महाराष्ट्र-कर्नाटक में तबाही, दहलीज पर मानसून

Thu, 22 May 2025 05:19 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 22 May 2025 05:19 AM IST
सार

उत्तर-मध्य और दक्षिण भारत में कई जगह भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र के कई जिलों और कर्नाटक के बंगलूरू में तबाही का आलम है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से यूपी तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। एक अन्य अहम अपडेट में IMD ने बताया कि 16 साल बाद मानसून 6 दिन पहले दस्तक दे सकता है। जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार: हैदराबाद में बारिश से बचने का प्रयास करते स्थानीय लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली, लेकिन बारिश का कहर भी दिखा। घरों में पानी घुसने और सड़कें बंद होने की तस्वीरें हालात बयां कर रही हैं। दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हुआ है। कई जगहों पर दिन में रात जैसा नजारा दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते दस्तक देने जा रहा मानसून दहलीज पर खड़ा है।
विज्ञापन

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार: उत्तर प्रदेश के मेरठ में गिरी होर्डिंग - फोटो : पीटीआई
आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी
अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। लेकिन मानसून के पहुंचने से पहले पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों, कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। पालघर जिले के नाला सोपारा में भारी बारिश के कारण एक घर का छज्जा गिर गया, जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया। पश्चिमी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश में सुबह धूप खिली तो दोपहर के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते अंधेरा छा गया। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather : आंधी-बारिश के साथ पड़े ओले... बत्ती गुल-सड़कें जाम, पेड़ और खंभे गिरे; सात की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार: भारी बारिश के बाद राष्ट्रपति भवन के पास और रायसीना हिल्स के आसपास जमाव - फोटो : पीटीआई
जलभराव के कारण सड़कें बंद, बिजली भी गुल
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मानसून से पहले की बारिश हो रही है। पुणे और बंगलूरू जैसे प्रमुख शहरों में भारी बारिश में जलभराव के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। कई घरों में अब भी बारिश का पानी घुसा हुआ है। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते बंद हैं तो बिजली भी गुल है।
विज्ञापन

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार: महाराष्ट्र के सांगली में बारिश के बाद जलभराव से परेशान दुकानदार - फोटो : पीटीआई
वज्रपात और भारी वर्षा का पूर्वानुमान
कर्नाटक के तटीय और घाटी क्षेत्रों में 204.5 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात और भारी वर्षा भी संभावित है और 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है।

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार: अचानक बदले मौसम के बाद वाराणसी में गंगा किनारे का मंजर - फोटो : पीटीआई
इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम
आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ 64.5 से 115.5 मिमी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल से औसतन 1.5 किमी ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और एक पश्चिम पूर्व ट्रफ लाइन मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक फैली हुई है।

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार कर्नाटक के हुबली में भी दिखी, बचने का प्रयास करते हुए लोग - फोटो : पीटीआई
आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका
इस ट्रफ के प्रभाव से 21 से 26 मई के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
मौसम की मार: केरल के तिरुवनंतपुरम में भी जमकर घुमड़े काले बादल - फोटो : पीटीआई
उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत में गर्मी का सितम
जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की हलचल दिख रही है, वहीं उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत के एक बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं । मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, पूर्वी महाराष्ट्र और राजस्थान के कई क्षेत्रों में लू का प्रकोप बना रहेगा। राजस्थान और ओडिशा के कुछ हिस्सों में रात के समय भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
तेलंगाना में हैदराबाद के हुसैन सागर लेक के पास भी बारिश हुई - फोटो : पीटीआई
6 दिन पहले दस्तक दे सकता है मानसून, 16 साल बाद होगा ऐसा
मौसम विभाग के अनुसार केरल में आमतौर पर मानसून 1 जून को आता है, लेकिन इस साल 26 मई के आसपास आने की संभावना है, जो सामान्य तारीख से करीब छह दिन पहले है। यह 2009 के बाद पहला मौका हो सकता है जब मानसून इतनी जल्दी केरल में दस्तक देगा।

Weather Updates IMD Monsoon forecast Rain in Karnataka Maharashtra Delhi NCR temperature and mausam hindi news
पंजाब के अमृतसर में तेज हवाओं के साथ बारिश का कहर दिखा - फोटो : पीटीआई
अब इन राज्यों की तरफ बढ़ेगा मानसून
इस बीच 22 मई से दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के बाकी इलाकों, लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed