फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Heavy rain and hailstorm lashed Bengaluru city Karnataka IMD Latest News In Hindi

Weather Updates: मौसम का बदला मिजाज; बेंगलुरु में तेज आंधी और बारिश, कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई

Sun, 21 May 2023 08:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 May 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Weather Updates Heavy rain and hailstorm lashed Bengaluru city Karnataka IMD Latest News In Hindi
बेंगलुरु का हाल - फोटो : ANI

कर्नाटक में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बीते कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश ने काफी राहत दी। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगह पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। बेंगलुरु के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। शहर में भारी बारिश के बाद बेंगलुरु के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव देखा गया। 

विज्ञापन
 
एक पुरानी इमारत गिरी
बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा में भारी बारिश के बाद एक पुरानी इमारत गिर गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

अंडरपास में फंसी कार, महिला की मौत
बंगलूरू में मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव में एक कार के डूबने से महिला की मौत हो गई, जबकि एक छोटा बच्चा लापता हो गया। घटना रविवार की है, जब एक परिवार कार में सवार होकर के केआर सर्किल अंडरपास से गुजर रहा था। कार में 6 लोग सवार थे। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयवाड़ा का परिवार आया था घूमने
जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का परिवार एक कार किराए पर लेकर बंगलूरू देखने आया था। अंडरपास में पानी के स्तर को महसूस किए बिना कार चालक ने आगे बढ़ने कोशिश की, लेकिन तब तक कार जलमग्न हो चुकी थी। गाड़ी में बैठे लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। कार में सवार दो लोगों को आपातकालीन सेवा कर्मियों ने खींच कर बाहर निकाला, जबकि अन्य को सीढ़ी का इस्तेमाल करके बाहर लाया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया,जहां भानुरेखा को मृत घोषित कर दिया गया। वह इंफोसिस में काम करतीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed