{"_id":"646b37216868336dba072bb4","slug":"weather-updates-delhi-ncr-north-india-imd-soma-sen-roy-mp-up-jharkhand-bihar-haryana-news-in-hindi-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कल से मिल सकती है राहत, इस वजह से जल्द बदल सकता है मौसम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कल से मिल सकती है राहत, इस वजह से जल्द बदल सकता है मौसम
Mon, 22 May 2023 03:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 22 May 2023 03:04 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए आज लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तर भारत में गर्मी का कहर।
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत में मौसम की मार पड़ना जारी है। खासकर उत्तर भारत में गर्मी से लगातार रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के कुछ इलाकों में तो इस वक्त तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है। हालांकि, मौसम की इस स्थिति से लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मंगलवार यानी कल से इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं।
क्या है मौसम विभाग का अनुमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए आज लू चलने का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा, "कल, झारखंड के अलावा किसी अन्य स्थान के लिए हीटवेव अलर्ट नहीं दिया गया है।" यह पूछे जाने पर कि क्या कल से लू से राहत मिलेगी, उन्होंने कहा, "हां, इसकी एक मजबूत संभावना है।"
आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में नमी घुसपैठ कर रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि राजस्थान के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन दक्षिण हरियाणा, दक्षिण यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों, उत्तर, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और दक्षिण बंगाल में लू की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस पूरी बेल्ट में आज भी हीटवेव की स्थिति दिख सकती है। कल से हम सुधार देखेंगे, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसलिए, हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस पूरे क्षेत्र में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और हीटवेव की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।