फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather updates Cold wave dense fog engulf North India rain with thunderstorms forecast in tamil nadu

Weather Updates: दिल्ली में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, यूपी समेत इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली शीतलहर

Sun, 25 Dec 2022 08:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 25 Dec 2022 08:43 AM IST
सार

मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
weather updates Cold wave dense fog engulf North India rain with thunderstorms forecast in tamil nadu
cold wave - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में समेत उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने और पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में 25 व 26 दिसंबर के लिए सर्द दिन व शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। एनसीआर में जारी ठिठुरन क्रिसमस पर और बढ़ जाएगी। एनसीआर के इलाकों में भी सर्दी व कोहरे की मार देखने को मिलेगी। 27 दिसंबर से तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। साल के अंत तक तापमान 7 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में कड़ाके की सर्दी
शीतलहर के कारण दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आप पूरे दिन शीतलहर की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। वहीं दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। यहां घना कोहरे की भी संभावना है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में बारिश की संभावना
वहीं, चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने तमिलनाडु के कई जिलों में गरज और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, माइलादुथुराई, नागापट्टिनम, तंजावुर और तिरुवरूर जिलों और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, थिरुपट्टूर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर, पेराम्बलुर, अरियालुर, थिरुचिरापल्ली, नीलगिरी और थिरुनेलवेली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसमस पर हिमाचल के पर्यटन स्थलों में नहीं होगी बर्फबारी 
इस बीच, क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे पर्यटकों को निराश करने वाली खबर है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, क्रिसमस के दौरान हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी नहीं होगी। बता दें, हर साल क्रिसमस पर बर्फबारी का मनोरम दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं, लेकिन इस साल पर्यटकों के लिए बड़ी निराशा के रूप में आया। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के के बाद राज्य के कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में शीत लहर चली। 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आया है और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 28 और 29 तारीख को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और यह राज्य के चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों में क्रिसमस के दौरान बर्फबारी की कोई गुंजाइश नहीं है। रात के तापमान में गिरावट आई है और आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed