फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Imd Predict Heavy Rain for Upcoming Days Orange Alert Issued News in Hindi

Weather Update: 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी; केदारनाथ में हिमस्खलन

Mon, 01 Jul 2024 10:01 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2024 10:01 AM IST
सार

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Weather Update Imd Predict Heavy Rain for Upcoming Days Orange Alert Issued News in Hindi
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच गया है। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, बिजली गिरने से यूपी में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए। दो लोगों की जान भी चली गई। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 19 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

पंजाब से लेकर बंगाल तक झमाझम बरसेंगे मेघ
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। वही, भारी बारिश के कारणअहमदाबाद में सड़क धंस गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून पंजाब, पश्चिम राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसने उत्तर प्रदेश, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के सभी' भागों को कवर कर लिया है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शेष भागों में पहुंचते ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

विज्ञापन

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
यूपी के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून रविवार को पूरे प्रदेश में पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि जून के अंतिम दिन पूरे प्रदेश में सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.3 मिमी बरसात रिकाॅर्ड हुई। वहीं जून माह में पूरे प्रदेश में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

इन इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

केदारनाथ में हिमस्खलन 
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में रविवार तड़के भीषण हिमस्खलन से लोगों की सांसें थम गईं। केदारनाथ मंदिर के पीछे पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर गिरने लगा और इससे बर्फीला तूफान आ गया। हिमस्खलन केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर बर्फ से ढकी मेरु-सुमेरु पर्वत शृंखला के नीचे, चोराबाड़ी ग्लेशियर में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ। इसके वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ का विशाल पहाड़ नीचे फिसल रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी नंदनसिंह राजवार ने बताया कि धूप के कारण बर्फ दरकने की आशंका है। पूरा इलाका सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed