फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather update uttarakhand and jharkhand heavy rain and here you know delhi madhya pradesh weather

मौसम : पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें आपके शहर का ताजा हाल

Sat, 20 Mar 2021 09:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 20 Mar 2021 09:21 AM IST
सार

  • एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है
  • 23-24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की संभावना
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना

विज्ञापन
weather update uttarakhand and jharkhand heavy rain and here you know delhi madhya pradesh weather
weather news, मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। कई राज्य ऐसे हैं जहां तापमान में बढ़ोतरी है लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश पड़ने की संभावना है। मौजूदा समय में बेहद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है, जो 20 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालयों के क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


इस पश्चिमी विक्षोभ से 21-24 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों पर ज्यादा बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। 

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक बारिश और बर्फ गिरने की गतिविधियां हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित रहने वाली हैं लेकिन 24 मार्च तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और हिमपात की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का मौसम
मौसम की जानकारी देने वाली निजी कंपनी स्काइमेट वेदर का मानना है कि मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इसके अलावा राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में बारिश पड़ सकती है। वहीं पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी

झारखंड के कई जिलों में शनिवार यानी 20 मार्च को बादल गरजने के साथ वज्रपात की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की माने को झारखंड के कई जिलों में बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
23 और 24 मार्च को दिल्ली और एनसीआर में हल्की गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed