फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Rain Alert In Delhi Mumbai Know Weather Forecast Of Other States In Hindi

Weather Update Today: मानसून मेहरबान, दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल

Wed, 06 Jul 2022 07:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jul 2022 07:48 AM IST
सार

देश के पश्चिमी तट पर मध्यम से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। इनके असर से देश के कई राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rain Alert In Delhi Mumbai Know Weather Forecast Of Other States In Hindi
देश के अधिकांश हिस्से में राहत की बरसात - फोटो : istock

विस्तार

जुलाई के पहले सप्ताह में तेजी से सक्रिय हुआ मानसून देश के अधिकांश हिस्से में राहत की बरसात लाया है। पूर्वोत्तर के बाद अब दक्षिण से लेकर उत्तरी व पश्चिमी भारत भी झमाझम वर्षा से तर हो रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई के अलावा मप्र के कई शहरों, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं। इन इलाकों के कुछ स्थानों पर अगले कुछ घंटों में भारी बारिश हो सकती है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार देश के पश्चिमी तट पर मध्यम से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। इनके असर से देश के कई राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन


यहां भारी वर्षा का अनुमान, मुंबई में बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस पूरे सप्ताह वर्षा के आसार हैं, वहीं मुंबई में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मध्य महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में अगले 72 घंटे में भारी वर्षा का अनुमान है। दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 से 4 दिनों में मुंबई और उसके उपनगरों में भारी वर्षा से बाढ़ के हालात बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश संभव
पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। मध्य प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। अरब सागर में सक्रिय सिस्टम की वजह से देश के पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में 7 और 8 जुलाई को वर्षा होगी। 

बीते 24 घंटे में यहां हुई झमाझम

  • मध्य प्रदेश के कई शहरों, गुजरात के कुछ हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय ओडिशा और असम में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं कहीं भारी बारिश हुई।
  • नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक ओडिशा और उत्तरी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 
  • राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • मंगलवार को पश्चिमी मप्र, दक्षिण गुजरात, पश्चिमी महाराष्ट्र, गोवा, तटीय कर्नाटक में झमाझम बारिश हुई। कुछ शहरों में मध्यम से भारी और एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed