फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today Delhi Temperature IMD Rainfall Alert Aaj Ka Mausam Weather News

Weather Update: दिल्ली में आज से चलेंगी तेज हवाएं, इन राज्यों में बारिश के आसार, कुछ शहरों में अभी भी सर्दी का सितम जारी

Sun, 20 Feb 2022 10:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Feb 2022 10:02 AM IST
सार

Weather Forecast Latest Updates:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहेगा। वहीं हवा की रफ्तार 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

विज्ञापन
Weather Update Today Delhi Temperature IMD Rainfall Alert Aaj Ka Mausam Weather News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। न्यूनतम तापमान में जहां वृद्धि देखी जा रही है वहीं दिन के समय अच्छी धूप खिल रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय आज और कल तेज हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दक्षिण और उत्तर- पूर्व के कई राज्यों में बारिश के भी आसार हैं। 

विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप पर तेज बारिश की संभावना है। वहीं 20 से लेकर 22 तारीश तक अरुणाचल प्रदेश में तो 20 और 21 फरवरी को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, असम, त्रिपुरा और मिजोरम में छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की एजेंसी के पूर्वानुमान के अनुसार 22 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी पश्चिम विक्षोभ आने की उम्मीद है। जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मार्च में बदलेगा यूपी में मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है और धूप खिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस बार प्रदेश में गर्मी जल्दी नहीं आने वाली है। मार्च के महीने में होली के आस- पास जमकर बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में अभी भी सर्दी का सितम जारी
देश में लेह, जम्मू, शिमला, श्रीनगर और देहरादून में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। लोगों को अभी एक सप्ताह तक यहां राहत नहीं मिलने वाली है। श्रीनगर में न्यूनतम तामपान 0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed