फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update monsoon return from 20 days late rain alert imd

Weather Update: 20 दिन की देरी से मानसून की हो रही विदाई, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Thu, 07 Oct 2021 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 08:12 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1960 के बाद से दक्षिण-पश्चिमी मानसून दूसरी बार देरी से वापसी कर रही है। 2019 में उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी नौ अक्टूबर को शुरू हुई थी, जबकि मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
Weather update monsoon return from 20 days late rain alert imd
मानसून की वापसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय से पहले आया मानसून काफी देर से इस बार वापसी कर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी की शुरुआत होने लगी है। धीरे-धीरे बारिश का सिलसिला थमता जा रहा है। हालांकि, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवात बनने की संभावना के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और आस-पास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे तटीय तमिलनाडु पर भी मंडरा रहा है। 

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के पूरे आसार हैं।  इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में एक से दो दिन और बारिश होने की संभवना है।  पूर्वोत्तर के असम और त्रिपुरा में भी बादल बरसने का अनुमान जताया गया है। 
विज्ञापन


2019 के बाद 2021 में देरी से लौट रहा मानसून
आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आर के जेनामणि ने बताया कि 1960 के बाद से दक्षिण-पश्चिमी मानसून दूसरी बार सबसे देरी से वापस जा रहा है। इससे पहले 2019 में  मानसून की वापसी नौ अक्टूबर से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार भी मानसून देरी से वापस जा रहा है।  मानसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed