फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Lightning Kills 14 in Jharkhand, Floods in Kerala and Cloudburst in Kashmir

Weather: आज कहां बारिश के आसार? झारखंड में वज्रपात से 14 मौतें, केरल में बाढ़ और कश्मीर में बादल फटने से तबाही

Wed, 05 Aug 2026 05:44 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/जम्मू/देहरादून/।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/जम्मू/देहरादून/। Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 05 Aug 2026 05:44 AM IST
सार

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है। झारखंड में वज्रपात से 14 लोगों की मौत हुई, कश्मीर में बादल फटा, केरल में बाढ़ जैसे हालात हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather Update: Lightning Kills 14 in Jharkhand, Floods in Kerala and Cloudburst in Kashmir
कश्मीर से केरल तक बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर से केरल तक बारिश का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से कई गांवों में बाढ़ आ गई और घरों में मलबा भर गया। उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, केरल के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जम्मू में अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले के जोरा गांव में सोमवार देर रात बादल फटने से पानी का तेज बहाव आया, जिससे रिहायशी इलाकों, खेतों और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुमलर में बादल फटने से आई बाढ़ में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


वहीं, झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार जिले में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौ हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह में हुई हैं। जबकि दुमका में तीन और लातेहार में दो लोगों की जान गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ित को दी लाइफ जैकेट, खुद डूब गया तैराकी कोच
केरल में जारी भीषण बाढ़ के बीच इंसानियत और अदम्य साहस का एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसे सुनकर हर आंख नम हो जाएगी। 1 अगस्त को तैराकी प्रशिक्षक आर. राजेश ने उफनती नदी में बह रहे 61 वर्षीय व्यक्ति को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट पहना दी। वापस तैरकर आते वक्त उनका हाथ सुरक्षा रस्सी से छूट गया और वे नदी के तेज बहाव में बह गए।

उत्तराखंड में 10 तक बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग ने देहरादून व बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अिधकतर इलाकों में 10 तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।


केरल में कई बांध उफान पर
केरल में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, जिससे राज्य के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मंगलवार को प्रदेश की कई नदियां व बांध उफान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed