फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update: Light rain will give relief from heatwave for a few days in these states

Weather Update: इन राज्यों में कुछ दिन हल्की बरसात देगी गर्मी से राहत, इन प्रदेशों में बने रहेंगे लू के हालात

Tue, 18 Apr 2023 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Apr 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर हिमाचल प्रदेश लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है...
loader
Weather Update: Light rain will give relief from heatwave for a few days in these states
weather update - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

मार्च में कुछ राहत के बाद अप्रैल में शुरू हुआ गर्मी का कहर अब बढ़ गया है। उत्तर-मध्य व पश्चिम भारत में अगले दो दिन में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कई क्षेत्रों में लू के हालात बनेंगे। हालांकि राजधानी दिल्ली में बुधवार से बादल और हल्की बरसात गर्मी से कुछ राहत दे सकती है।

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक दिल्ली में तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। इस सप्ताह जहां तापमान गिरकर 37 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल भी छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। इतना नहीं आंधी के साथ बारिश आने की भी भविष्यवाणी की गई है।

वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है। एक ट्रफ मध्य महाराष्ट्र से तमिलनाडु तक जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय पर कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर हिमाचल प्रदेश लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है।

18 से 20 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वोत्तर के सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। 19 से 20 अप्रैल के बीच दिल्ली और एनसीआर में बारिश और आंधी आ सकती है।

बिहार-बंगाल समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

देश के कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में उच्च तापमान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के कारण देश के कुछ हिस्सों में राहत मिलने की संभावना है। मालूम हो कि पंजाब और हरियाणा में सोमवार को लू जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि मंगलवार को भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का यह अलर्ट महाराष्ट्र सरकार के एक कार्यक्रम में कई घंटे खुले में बैठने के दौरान 13 लोगों की मौत के एक दिन बाद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed