फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD alert rain heavy snowfall in Himachal Pradesh, Uttarakhand, Jammu Kashmir and Ladakh

Weather: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना, दिल्ली-एनसीआर भी भीगेगा, अलर्ट जारी

Sun, 18 Feb 2024 10:07 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन लगातार पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश समेत आंधी तूफान और ओलावृष्टि हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दौरान मैदानी इलाकों में तापमान में बहुत कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन
Weather Update IMD alert rain heavy snowfall in Himachal Pradesh, Uttarakhand, Jammu Kashmir and Ladakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होना शुरू हो गया। नतीजतन हिमालय रीजन के ऊपरी हिस्से में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की देर रात से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी शुरू हो जाएगी। बदले हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मैदानी इलाकों में मौसम विभाग की ओर से यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन लगातार पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश समेत आंधी तूफान और ओलावृष्टि हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस दौरान मैदानी इलाकों में तापमान में बहुत कमी नहीं होगी। वहीं पहाड़ी इलाकों में जबर्दस्त बारिश की आशंका के चलते लोगों को बचाव के बारे में भी ताकीद किया गया है।
विज्ञापन


विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचलयन रीजन में बर्फबारी और बारिश रविवार की सुबह से अलग-अलग इलाकों में शुरू हो चुकी है। जो अब अगले कुछ दिनों तक आगे होती रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामूला, बांदीपोर, गांदरबल, श्रीनगर, रामबाग, पहलगाम, सोफिया, राजपुरा मंडी, राजौरी, गोविंदपुरा और जम्मू जैसे इलाकों में कहीं-कहीं पर बारिश हुई है। जबकि हिमालयन रीजन के कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक बारामूला में 6 मिलीमीटर जबकि कुपवाड़ा में साढ़े पांच मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इन इलाकों में हालात बदल गए हैं।

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लद्दाख समेत हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। लद्दाख के ऊपरी इलाकों में जहां पर बर्फबारी की सूचना मिली है। वहीं हिमाचल के कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहौल की अन्य ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्का हिमपात। शुरू हो चुका है।

हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक धनंजय महापात्रा कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में 19 फरवरी को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी तारीख के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी रेड अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग के महानिदेशक के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तराखंड के इलाके में बारिश और बर्फबारी होगी। विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है कि लोग जहां पर जल भराव हो उन जगहों से दूर रहे। इसके अलावा जो कमजोर पहाड़ियां या अन्य इमारतें हैं उनसे भी दूर रहने की सलाह दी गई है।


115 से 204 मिली मीटर तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 115 से लेकर 204 मिली मीटर तक बारिश होने का अनुमान है। जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार से लेकर मंगलवार तक अलग-अलग स्थान पर 64 से लेकर 115 मिली मीटर तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसी तरह उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड में बहुत ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया गया है। वैज्ञानिकों के आंकड़ों के मुताबिक पूरे राज्य में 115 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो सकती है।


उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि और आंधी-बारिश की संभावनाएं
सोमवार को उत्तर प्रदेश के कुछ पूर्वी जिलों को छोड़कर मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और आंधी-पानी की संभावनाएं बनी है। जबकि मंगलवार को सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और मेरठ समेत अलीगढ़ मथुरा हाथरस आगरा फिरोजाबाद और एटा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश का कुछ हिस्सा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed