फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather update: Heat will increase in North West India, temperature may rise up to 6 degree Celsius

Weather: आज से उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ेगी गर्मी; कश्मीर से कर्नाटक और लद्दाख से पुडुचेरी तक हल्की बारिश

Sun, 30 Mar 2025 05:14 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 05:14 AM IST
सार

उत्तर पश्चिम भारत में बीते दो दिनों से आंधी-ओलावृष्टि के कारण हवाओं में नमी का अहसास होने लगा था, लेकिन आज से स्थितियां बदलने वाली हैं। आईएमडी  के मुताबिक, आज से उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है।  वहीं, बीते 24 घंटों में कश्मीर से कर्नाटक और लद्दाख से पुडुचेरी तक हल्की व मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Weather update: Heat will increase in North West India, temperature may rise up to 6 degree Celsius
भीषण गर्मी - फोटो : Freepik

विस्तार

पिछले दो दिनों से उत्तर भारत में तेज सहती हवाएं चलने से मौसम में नमी आ गई है, लेकिन रविवार से उत्तर पश्चिम भारत में फिर गर्मी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को भी अधिकतम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत के मेघालय और दक्षिण के केरल तक कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हुई। वहीं, हरियाणा के पंचकूला में बादल छाए रहे।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

विज्ञापन

उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भी वर्षा दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अरुणाचल प्रदेश के अंजा जिले के ह्युलियांग में छह सेमी, दिबांग घाटी के अनिनी में तीन सेमी और केरल के पथानामाथिट्टा में दो सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। एक और दो अप्रैल को मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। इन राज्यों में 30-60 किमी तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

विज्ञापन

मध्य भारत में तापमान में गिरावट संभव
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिन तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और उसके बाद के दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद के 2-5 दिनों में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। महाराष्ट्र में दो दिन बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। वहीं, गुजरात में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।


इसे भी पढ़ें- PM Modi: गुड़ी पड़वा पर आज नागपुर में रहेंगे मोदी; बतौर PM पहली बार जाएंगे संघ मुख्यालय; छत्तीसगढ़ को भी सौगात
 
विज्ञापन

बंगाल में आज भी चल सकती है लू
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में रविवार को भी लू चलने की संभावना है। राज्य में गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर बना हुआ है। अगले दो से तीन दिन भी अधिकतम तापमान के सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम जिलों में रविवार को भी लू चल सकती है। सोमवार से अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। शुक्रवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ऊपर है।
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed