फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update 18 July Imd Latest Update, Rain In Up, Delhi, Bihar, Gujarat, Maharashtra, Rain Alert In These States

Weather Report: बिहार-यूपी में कब होगी मूसलाधार बारिश? मौसम विभाग ने दी अब नई जानकारी, जानें अन्य राज्यों का ताजा हाल

Mon, 18 Jul 2022 09:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Jul 2022 09:23 AM IST
सार

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में अब तक 110 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात में भी 100 से अधिक लोगों ने जान गवाई हैं। असम में 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  

विज्ञापन
Weather Update 18 July Imd Latest Update, Rain In Up, Delhi, Bihar, Gujarat, Maharashtra, Rain Alert In These States
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र, गुजरात और असम समेत कई राज्यों में जहां बाढ़ और बारिश से भयावह स्थिति बनी हुई है वहीं यूपी और बिहार के लोगों को मूसलाधार बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने ट्वीट कर बिहार और यूपी में मानसून वाली बारिश को लेकर नई तारीख दे दी है। आइए जानते हैं आपके राज्यों में मौसम का ताजा हाल क्या है...

विज्ञापन


यूपी में कब बरसेंगे बादल? 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,19 जुलाई से उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है, जोकि 23 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


बिहार में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में भी 19 जुलाई के बाद ही मानसून सक्रिय हो पाएगा। फिलहाल इसके पहले बारिश की संभावना बहुत कम है। IMD प्रमुख के अनुसार, बीते एक सप्ताह से मानसून की ट्रफ रेखा लगभग एक ही स्थान से गुजरने के कारण बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश नहीं हो पा रही है। 17 जुलाई तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अरब सागर में कम दबाव के कारण मानसून अधिक सक्रिय हो गया है। जिसके कारण आगामी 24 घंटे तक भारी बरसात की संभावना है। साबरकांठा, अरवल्ली, बनासकांठा, वलसाड, डांग, दमण, नवसारी, सूरत, तापी, जूनागढ़, पोरबंदर और द्वारका में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश
पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। अजमेर के श्रीनगर, भद्रा और सुजानगढ़, टोंक में रविवार सुबह तक आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, अगले चार-पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 19 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 

गोदावरी के जलस्तर में मामूली कमी
आंध्रप्रदेश में गोदावरी नदी में रविवार सुबह जलस्तर मामूली कमी के साथ 25.20 लाख क्यूसेक पर दर्ज किया गया। आंध्रप्रदेश जल संसाधन सूचना और प्रबंधन प्रणाली के आंकड़ों के अनुसार, राजामहेंद्रवरम के पास डोवालेस्वरम में सर आर्थर कॉटन बैराज में पानी के प्रवाह में बढ़ोतरी का डर बना हुआ था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक बीआर आंबेडकर ने कहा, कॉटन बैराज में प्रवाह स्थिर रहने से बाढ़ में कमी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, गोदावरी के तटीय इलाकों के लोगों को पानी कम होने तक सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य के पांच जिलों के करीब 515 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं।


असम: बाढ़ की स्थिति में सुधार, 90 हजार लोग अभी प्रभावित
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की स्थिति में फिलहाल सुधार होता दिखा रहा है। राज्य में रविवार को कोई भी प्रमुख नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही थी। हालांकि करीब 90 हजार लोग अभी बाढ़ से प्रभावित हैं।बाढ़ के चलते और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से 195 लोग जान गंवा चुके हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक बिश्वनाथ, कछार, दीमा हसाओ, मोरीगांव और तामुलपुर जिलों में करीब 90,875 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एक दिन पूर्व राज्य में 1,48,645 लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed