{"_id":"6607609dda9700bda608fc23","slug":"weather-today-imd-forecast-rain-in-north-west-india-thunderstorm-in-north-east-news-in-hindi-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today: उत्तर पश्चिम भारत में आज और कल बरसेंगे बदरा, पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Today: उत्तर पश्चिम भारत में आज और कल बरसेंगे बदरा, पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
Sat, 30 Mar 2024 06:15 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 30 Mar 2024 06:15 AM IST
सार
आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 30 और 31 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 30 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में। शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर के अरुणाचल और अन्य पहाड़ी राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन हुआ और कई वाहन रास्ते में फंस गए, लेकिन राहत की बात रही की कोई हताहत नहीं हुआ। पहाड़ से लगते मैदान क्षेत्रों में भी मौसम बदला और गरज और आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। अभी दो दिन कोई राहत भी मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 30 और 31 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 30 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान आंधी-तूफान और गरजना की भी आशंका है।
विज्ञापन
सोनमर्ग के हंग इलाके में हुआ हिमस्खलन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांदरबल जिले के सोनमर्ग के हंग इलाके में हिमस्खलन हुआ। पुलिस टीम की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची बर्फीले हिमस्खलन में फंसे दो वाहनों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। त्वरित कार्रवाई से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
दो चक्रवाती स्थितियां बनीं
आईएमडी ने बताया कि दक्षिणी असम और ओडिशा में अलग-अलग दो चक्रवाती स्थितियां बनी हुई हैं। इसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश, असम, नगालैंड, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों और ओडिशा, झारखंड और बिहार में 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान गरज के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है।
अप्रैल-मई में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान, चलेगी लू
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अप्रैल और मई के महीने में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी से कोई सटीक पूर्वानुमान कर पाना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि तापमान अधिक होने से आगामी महीनों में लू जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में देश के मध्य भाग में लू की स्थिति बन सकती है। मई सबसे गर्म रहने वाला है और उत्तर पश्चिम के साथ ही मध्य भारत में लू चलने की भी तीव्र संभावना है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है।