{"_id":"61929f52987ab432f4198be1","slug":"weather-report-three-people-died-due-to-heavy-rain-in-kerala-temperature-in-minus-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का हाल: भारी बारिश से केरल में तीन लोगों की मौत, कश्मीर में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मौसम का हाल: भारी बारिश से केरल में तीन लोगों की मौत, कश्मीर में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे
Mon, 15 Nov 2021 11:26 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:26 PM IST
सार
कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश से संकट के हालात बन गए हैं। वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक और खराब स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को भारी बारिश हुई। इसके कारण केरल में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। कन्नूर और त्रिशूर जिलों में एक-एक बच्चे और एर्नाकुलम में एक ड्राइवर की मिट्टी ढहने से मौत हुई। उधर, कश्मीर में कई स्थानों पर रात का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गंगटोक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकल में भी भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कुछ और खराब हुआ। शाम 4 बजे एक्यूआई 353 दर्ज हुआ। हालांकि इस दौरान प्रदूषण में पराली जलने की हिस्सेदारी 10 फीसदी रही, जो दिवाली के बाद सबसे कम है। अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी सफर के मुताबिक, मंगलवार को भी एक्यूआई में सुधार की संभावना नहीं है, क्योंकि हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण में पराली जलने का हिस्सा बढ़ जाएगा।
उधर, कश्मीर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। यहां तापमान जमाने वाले स्तर से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार रात के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पहलगाम में तापमान सबसे कम शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। तापमान बारामुला में माइनस 1.6, कुपवाड़ा में भी माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।