फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report temperature went down due to Snowfall, rain and hailstorm on mountains

पहाड़ों में बरसात, बर्फबारी व ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार

Sun, 01 Mar 2020 02:18 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Mar 2020 02:18 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला है। रविवार को हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Weather Report temperature went down due to Snowfall, rain and hailstorm on mountains
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पहाड़ों में बारिश, बर्फ बारी व ओलावृष्टि हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। उत्तराखंड के गढ़वाल में दोपहर बाद अचानक खराब हुए मौसम से चारों धाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। टिहरी जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने से सरसों, मटर, गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी से जहां ठंड लौट आई है वहीं कई इलाकों ओलावृष्टि से फसलों-फलों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जवाहर टनल पर हल्की बर्फबारी और रामबन के कई हिस्सों में पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार यातायात को रोकना पड़ा। जम्मू व श्रीनगर सहित कश्मीर के अन्य हिस्सों में बारिश हुई। हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को कुफरी, नारकंडा, डलहौजी समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई। प्रदेश भर में जोरदार बारिश के साथ कई क्षेत्रों में ओलेे भी बरसे। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा के साथ सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा, बारालाचा, कोकसर, कुंजुम दर्रा में भी बर्फबारी हुई।

विज्ञापन

झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, आज भी हो सकती है बारिश

Trending Videos

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक ही बदल गया। दोपहर बाद कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। करीब चार बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक नहीं थमा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला है। रविवार को हल्की बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। उधर, बारिश की वजह से सड़क से हवा तक का यातायात बाधित हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। वहीं, सड़कों पर भी जाम लग गया। 

हालांकि दिल्ली वालों के लिए शनिवार सुबह खुशनुमा थी। तेज हवाओं के साथ मौसम ताजगी भरा था। न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 16.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। करीब चार बजे आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने लगी। साढ़े आठ बजे तक 18.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।  

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की बारिश भी संभावना है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य के आस-पास रहेगा। अगले सप्ताह मौसम साफ रहेगा और चार मार्च तक बारिश होने का अनुमान नहीं है। इसके पांच मार्च की शाम को पश्चिमी गड़बड़ी के कारण हल्की बारिश होने की संभावना है। यह हालात छह मार्च तक बने रहेंगे। 

हरियाणा : तेज बारिश और ओलावृष्टि से बिछी सरसों की फसल

विज्ञापन

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार शाम महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी समेत कई जिलों में आधे घंटे तक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे कई गांवों में सरसों की अगेती फसल खेतों में बिछ गई। करीब 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने से भी फसलें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की आशंका है। ब्यूरो

जम्मू-कश्मीर : बर्फबारी और पत्थर गिरने से हाईवे प्रभावित 

विज्ञापन

जवाहर टनल पर हल्की बर्फबारी और रामबन के कई हिस्सों में पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हुआ। हाईवे पर कई बार यातायात को रोकना पड़ा। इस बीच प्रदेश में बदले मौसम से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू में बादल छाए रहेंगे, लेकिन कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दोपहर तक बारिश के बाद बादल छाए रहे। यहां 2.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई। जम्मू में तड़के बादलों की गड़गड़ाहट के साथ दस बजे तक बारिश होती रही। जम्मू में 3.4 मिलीमीटर पानी गिरने के साथ दिन का तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। 

बनिहाल में न्यूनतम तापमान 6.2 और कटड़ा में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में सुबह हुई बारिश के बावजूद दिनभर कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बहाल रही। कठुआ में 25.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बनी सब डिवीजन के साथ-साथ लोहाई मल्हार के पहाड़ों पर हल्का हिमपात हुआ। तापमान में भारी गिरावट के बीच दौला माता, जोडे़यां माता, ढग्गर, डंडी गुट्टू, बनी-भद्रवाह मार्ग, छत्रगला टॉप सहित सरथल में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। जिले में तेज हवाओं और आंधी के बीच बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed