फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Report: North India will shiver due to cold wave again for the next three days

Weather Report: अगले तीन दिन तक शीतलहर से फिर कांपेगा उत्तर भारत, न्यूनतम पारे में आएगी गिरावट

Tue, 06 Feb 2024 08:39 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हलचल शुरू हुई है। हालांकि इस बार इसका असर उत्तर भारत की बजाय उत्तर-पूर्व के हिस्से वाले राज्यों में दिखाई देने का अनुमान लगाया जा रहा है...
loader
Weather Report: North India will shiver due to cold wave again for the next three days
Weather Report - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दो दिन से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में लगातार धूप निकल रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक मंगलवार रात से तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज होनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मंगलवार देर शाम से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान है, जो कि अगले तीन दिन तक बनी रहेंगी। मौसम का यह बदलाव अगले तीन दिन तक बना रहेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक मुताबिक शुक्रवार सुबह तक उत्तर भारत के मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में रह सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मंगलवार की शाम से पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में तेज हवाओं के साथ तापमान गिरना शुरू होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर गिरी हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों की ओर बहने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों से मैदानी इलाकों में बहने वाली हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की रहने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में खास तौर से पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में इन हवाओं से तापमान में कमी दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि रात के पारे में तीन से चार डिग्री तापमान में कमी हो सकती है। बारिश के बाद उत्तर भारत खासतौर से पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में आने वाले राज्यों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका था। लेकिन बदले मौसम और हवाओं के चलते यह तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह बताते हैं कि दिन और रात के पारे में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के कुछ मैदानी इलाकों सहित दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश के हिस्सों में ऐसे ही कम तापमान बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की हलचल शुरू हुई है। हालांकि इस बार इसका असर उत्तर भारत की बजाय उत्तर-पूर्व के हिस्से वाले राज्यों में दिखाई देने का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मंगलवार से बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए इन राज्यों से सटे हुए इलाकों में भी तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

विभाग के अनुमान के मुताबिक तीन दिनों तक तापमान कम होने के अलावा कुछ इलाकों में कोहरे की भी संभावना बन रही है। हालांकि इस कोहरे का पश्चिमी उत्तर भारत के राज्यों में ज्यादा असर नहीं होगा। मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में सुबह के वक्त कोहरे के आसार बन रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक तीन दिनों तक चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed