{"_id":"5fdf42ce8ebc3e3c4073d970","slug":"weather-report-imd-says-cold-wave-may-abate-in-northwest-and-central-india-from-21-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर से मिल सकती है राहतः मौसम विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
21 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शीत लहर से मिल सकती है राहतः मौसम विभाग
Sun, 20 Dec 2020 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 20 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
शीत लहर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाड़ कंपा देने वाली ठंड झेल रहे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। मौसम विभाग ने बताया कि 21 दिसंबर से यहां के लोगों को शीतलहर से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
However, current spell of cold wave/severe cold wave conditions over Northwest & adjoining Central India likely to abate from 21st December: India Meteorological Department (IMD) https://t.co/cvtNNeDL9i
— ANI (@ANI) December 20, 2020विज्ञापन
राजस्थान में सर्दी से मामूली राहत
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है जहां बीती शनिवार रात न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस 1.5 डिग्री व चुरू में मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में राजस्थान के ज्यादातर भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और सोमवार से राज्य में शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह मामूली सुधार के साथ 1.6 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में 2.0 डिग्री, भीलवाड़ा में यह 2.8 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.0 डिग्री, वनस्थली में 5.2 डिग्री, गंगानगर में 5.9 डिग्री व कोटा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य में अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 22.0 से 27.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। राजधानी जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा हालांकि रविवार को भी सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई है।