फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today: Monsoon Update State Wise, IMD Rain Alert in Bihar, Uttar Pradesh and Other States

Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 20 से अधिक राज्यों में 28 तक बरसेंगे बादल

Sun, 25 Jun 2023 06:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 06:13 AM IST
सार

Today Weather Rain Report: आईएमडी ने पहले ही कहा है कि इस मानसूनी सत्र में सामान्य बारिश की उम्मीद है। पूर्व और पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीप में इस साल दीर्घकालिक औसत (एलपीए) (87 सेंटीमीटर) के 94-106 फीसदी तक बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today: Monsoon Update State Wise, IMD Rain Alert in Bihar, Uttar Pradesh and Other States
बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

धीमी शुरुआत के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून की गति तेज हो गई है। केरल में एक हफ्ते देरी से दस्तक देने वाला मानसून अब तक 20 से अधिक राज्यों तक पहुंच गया है और इन राज्यों में जमकर बारिश हो रही है, जिसके 28 जून तक जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मानसून समय से चार दिन पहले ही पहुंच गया है और दिल्ली में इसके 27 जून तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


आईएमडी ने बताया कि पूरे पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को मानसून कवर कर चुका है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा समेत 20 से अधिक राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। शेष भागों में अगले दो दिन के अंदर मानसून के पहुंचने की आईएमडी ने संभावना जताई है।
विज्ञापन


सामान्य बारिश की उम्मीद
आईएमडी ने पहले ही कहा है कि इस मानसूनी सत्र में सामान्य बारिश की उम्मीद है। पूर्व और पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीप में इस साल दीर्घकालिक औसत (एलपीए) (87 सेंटीमीटर) के 94-106 फीसदी तक बारिश होने की उम्मीद है। एलपीए के 96-104% बारिश को सामान्य माना जाता है। 90 से 95 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से नीचे, 90 फीसदी से कम बरसात को कम की श्रेणी में रखा जाता है। वहीं, 105 से 110 फीसदी के बीच बरसात को सामान्य से अधिक और 110 फीसदी से ज्यादा को अत्यधिक बारिश माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट
आईएमडी ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। यलो अलर्ट का मतलब है कि लोग घरों से निकलने से पहले मौसम का हाल जान लें। लू से राहत, पारा और गिरेगा : बारिश के चलते देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। आईएमडी ने कहा, अगले पांच दिनों में देश के अधिकतर भागों में लू से राहत मिलेगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में भी 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट आएगी।


अल नीनो के प्रभाव से हुई देरी
आईएमडी ने बताया कि कुछ हिस्सों को छोड़कर लगभग पूरे भारत में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। विभाग ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव से इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून के आने में जरूर हफ्ते भर की देरी हुई, लेकिन कुल मिलाकर मानसूनी बारिश पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed