फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather news today in hindi imd says temperature starts dipping in north india cold wave rain alert

Weather: बारिश से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने बताया- किन राज्यों में चलेगी भीषण शीतलहर

Sat, 28 Dec 2024 03:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Dec 2024 03:39 PM IST
सार

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि 'हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।' 

विज्ञापन
weather news today in hindi imd says temperature starts dipping in north india cold wave rain alert
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन


उत्तर भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है तापमान
सोमा सेन रॉय ने कहा कि 'एक मजबूत और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के संपर्क में आने से उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरना शुरू हो जाएगा। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भीषण शीत लहर की स्थिति रहेगी।'
विज्ञापन


आज देश के अधिकतर इलाकों में बारिश
अगले दो दिनों तक तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी रहेगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस राजस्थान के चुरू में दर्ज किया गया। आज देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं हरियाणा, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र के विदर्भ, जम्मू कश्मीर, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज घना कोहरा छाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। कल यानी रविवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को घने से काफी घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड आदि राज्यों में भी कोहरा छाया रहेगा। इसी तरह से 30 और 31 दिसंबर को भी कई राज्यों में ऐसी स्थिति बनी रहेगी। 

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed