{"_id":"6145042bb291676d4342d433","slug":"weather-news-the-meteorological-department-says-this-year-also-the-departure-of-monsoon-will-be-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : मौसम विभाग ने कहा- इस साल भी मानसून की विदाई देरी से होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update : मौसम विभाग ने कहा- इस साल भी मानसून की विदाई देरी से होगी
Sat, 18 Sep 2021 02:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:40 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिनों तक उत्तर भारत में बारिश की कमी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। निचले वायुमंडल में चक्रवात रोधी वायु का निर्माण होता है और आद्रता में काफी कमी आ जाती है। अभी फिलहाल इनमें से एक भी चिन्ह देखने को नहीं मिल रहा है। लगातार बारिश के बाद भी आद्रता बनी हुई है।
विज्ञापन
Monsoon
- फोटो : PTI
विस्तार
इस साल मानसून देर तक रह सकता है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत में बारिश की कमी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत से तभी वापस होता है, जब लगातार पांच दिन तक बारिश नहीं होती।
विज्ञापन
निचले वायुमंडल में चक्रवात रोधी वायु का निर्माण होता है और आद्रता में काफी कमी आ जाती है। अभी फिलहाल इनमें से एक भी चिन्ह देखने को नहीं मिल रहा है। लगातार बारिश के बाद भी आद्रता बनी हुई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में लगातार बारिश होने के आसार
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले 10 दिनों तक उत्तर भारत से मानसून की विदाई के संकेत नहीं मिल रहे हैं। पिछले वर्ष भी उत्तर पश्चिम मानसून की भारत से वापसी में देरी हुई थी। कुछ सालों में मानसून की वापसी में देरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत बृहस्पतिवार को भी मानसूनी बारिश से सराबोर रहा। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसारस दोपहर तक देश की राजधानी में ही 1159. 4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1964 के बाद अब तक हुई तीसरी सर्वाधिक बारिश है।
अमूमन दक्षिण पश्चिम मानसून पहले राजस्थान से वापस होना शुरू होता है। संशोधित तिथि के साथ यह सितंबर की 17 से लेकर 20 तारीख के मध्य से जैसलमेर से वापस होना शुरू होता है। आईएमडी के मुताबिक 23 से 29 यानी सितंबर के आखिरी सप्ताह से पहले उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना नहीं के बराबर है।