फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather news monsoon arrive in mumbai imd says rain in bihar rajasthan madhya pradesh, chhattissgarh gujarat mausam news

मौसम अपडेट : मुंबई में मानसून की झमाझम बारिश, मध्यप्रदेश-बिहार में प्री-मानसून, जानें बाकी राज्यों का हाल

Wed, 09 Jun 2021 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 03:51 PM IST
सार

 दक्षिण पश्चिम मानसून आज मुंबई पहुंच गया। आर्थिक राजधानी मुंबई में सुबह से बारिश हो रही है। इसके अलावा देश के पूर्वी उत्तरी इलाकों में भी बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather news monsoon arrive in mumbai imd says rain in bihar rajasthan madhya pradesh, chhattissgarh gujarat mausam news
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज मानसून पहुंच गया । सुबह से यहां बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण पश्चिम मानसून को मुंबई में बुधवार को दस्तक देने की संभावना जताई थी।  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक शुभांगी भूटे ने  बताया कि मंगलवार सुबह मुंबई शहर में बारिश हुई, लेकिन यह मानसून से पहले की बारिश थी। मानसून की मौजूदा अनुकूल परिस्थितियों की वजह से मुंबई के कई हिस्सों में बारिश जारी है।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर जर्जर इमारतों को खाली कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन



वहीं मध्यप्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर, देवास, सागर और जबलपुर में बारिश हो रही है। इंदौर में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं भोपाल में मंगलवार शाम से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह तक यहां भी मानसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में प्री-मानसून बारिश हो रही है। 12 जून के बाद यहां पर मानसून पहुंचेगा। उत्तरी बिहार के कई जिलों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है।  वहीं झारखंड के धनबाद जिले में बादल बरस रहे हैं।  मौसम विभाग ने 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

 


आईएमडी ने महाराष्ट्र में  दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। आईएमडी ने मंगलवार को पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।





मौसम का पूर्वानुमान
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली में भी अगले दो से तीन दिन में बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed